भाजपा मंडल भिलाई-03 की मासिक बैठक संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और संगठन विस्तार पर जोर

Editor
By Editor 3 Min Read

आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा, कार्यकर्ताओं को जनकल्याणकारी योजनाएं घर-घर पहुंचाने का आह्वान

भिलाई, भारतीय जनता पार्टी मंडल भिलाई-03 की मासिक बैठक मंडल कार्यालय में मंडल अध्यक्ष वरुण यादव के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने, सदस्यता अभियान को गति देने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में कार्यक्रम प्रभारी प्रेमलाल साहू ने संगठन द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों, आगामी अभियानों एवं कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करना होगा।

इस दौरान उपकार चंद्राकर ने बूथों की मजबूती को संगठन की प्राथमिकता बताते हुए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपीं। उन्होंने करणीय बिंदुओं के आधार पर कार्य करने तथा प्रत्येक बूथ पर संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन की आधारशिला है।

बैठक में मंडल अध्यक्ष वरुण यादव ने कार्यकर्ताओं से नियमित रूप से संगठनात्मक कार्यक्रमों में भागीदारी निभाने और जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का उद्देश्य केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना भी है।

बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान, शक्ति केंद्रों और बूथ समितियों को अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही आगामी पार्टी कार्यक्रमों और अभियानों को सफल बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्वों का समर्पण और निष्ठा के साथ निर्वहन करने का संकल्प लिया।

बैठक में महामंत्री सुषमा जेठानी, कार्यक्रम प्रभारी प्रेमलाल साहू, मंडल अध्यक्ष वरुण यादव, उपकार चंद्राकर, राम खिलावन वर्मा, तुलसी ध्रुव, श्याम सुंदर जायसवाल, समीर अग्रवाल, रवि नाहर, बालमुकुंद वर्मा, राकेश बंछोर, प्रेमलता चंद्राकर, विपिन चंद्राकर, पद्मिनी साहू, पूजा शर्मा, राजकुमार साहू, अजय साहू, गीता वर्मा, संदीप पाली, भूपेंद्र चंद्र, दीप पटेल, महेंद्र साहू, अभिषेक शर्मा, सम्यक तिवारी, हर्षित साहू सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में मंडल के पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। संगठन की आगामी गतिविधियों को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया।

Share This Article