4,399 दिन सेवा और सुशासन के:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा भिलाई का आयोजन

Editor
By Editor 2 Min Read

पूजा-अर्चना, भोग वितरण और वृक्षारोपण कर कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं

भिलाई, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री के रूप में 12 वर्ष पूर्ण करने एवं 4399 दिन तक बिना एक दिन का अवकाश लिए निरंतर राष्ट्रसेवा करने के ऐतिहासिक अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई द्वारा भिलाई विधानसभा के पश्चिम मण्डल में आयोजन किया गया।
महाराणा प्रताप भवन सेक्टर 7 मंदिर में पूजा अर्चना एवम् भोग वितरण कर एक पेड़ मां के नाम के तहत वृक्षारोपण कर प्रधानमंत्री  के आरोग्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की ।

इस अवसर पर विजय बघेल सांसद दुर्ग लोकसभा और जिला भाजपा भिलाई प्रभारी रामजी भारती, जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, कार्यक्रम संयोजक वीरेंद्र साहू, सहसंयोजक दया सिंह एवं शिरीष अग्रवाल, मनीष पांडे, पूर्व नेता प्रतिपक्ष संजय दानी, पश्चिम मंडल अध्यक्ष गोल्डी सोनी, खुर्सीपार मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह, मंडल कार्यक्रम संयोजक  सीमा तिवारी  एवं जिला एवम् मण्डल पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता बंधुओ की उपस्थिति में किया गया । अतिथियों ने  संबोधन में जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने आह्वान किया।

नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित 12 वर्षों की ऐतिहासिक यात्रा ने भारत को आत्मनिर्भर, सशक्त और विश्व पटल पर गौरवशाली राष्ट्र के रूप में स्थापित किया है।
इन वर्षों में जनकल्याणकारी योजनाओं, मजबूत नेतृत्व, विकासोन्मुख नीतियों और राष्ट्रहित के संकल्प ने देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। गरीब, किसान, युवा, महिला और वंचित वर्ग के उत्थान को केंद्र में रखकर किए गए कार्यों ने “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र को साकार किया है।
आज भारत वैश्विक मंच पर नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता के साथ उभरता हुआ विश्वगुरु बनने की दिशा में अग्रसर है।

Share This Article