मंगलवार की सुबह निधन हो गया, मंगलवार की रात गंजपारा कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया गया
दुर्ग, वेटरनरी कॉलेज अंजोरा में फिजियोलॉजी एवं बायोकेमिस्ट्री विभाग में प्राध्यापक डॉ. जावेेद उर रहमान खान का मंगलवार की सुबह निधन हो गया। सुभाष नगर दुर्ग निवासी डॉ. जावेद को मंगलवार की रात गंजपारा कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया गया। दोपहर में अंजोरा वेटरनरी कॉलेज में शोकसभा हुई, जहां उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और उनकी उत्कृष्ट सेवाओं को याद किया गया। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।






