हारून पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव

Editor
By Editor 2 Min Read

नन्हे-मुन्ने बच्चों की मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पालकों व ग्रामीणों का जीता दिल, अतिथियों ने शिक्षा के साथ संस्कार व खेल पर दिया जोर

भिलाई, हारून पब्लिक स्कूल खेरधा जामुल में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े हर्ष और उल्लास के साथ वार्षिकोत्सव का कार्यक्रम रखा गया जिसमें नन्हे मुन्ने बालक बालिकाओं ने मनमोहन नृत्य का प्रस्तुतीकरण किया जिसमें पालकों और ग्राम वासियों नृत्य प्रस्तुतीकरण से मंत्र मुग्ध कर दिया ।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ईश्वर सिंह ठाकुर अध्यक्ष नगर पालिक परिषद के माध्यम से यह कहा गया की शिक्षा के साथ-साथ बालको बालकों को खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की ओर भी विशेष जोर देना चाहिए जिससे बच्चों का शारीरिक विकास होने के साथ-साथ मानसिक विकास तो होता ही है साथ ही साथ उनके अध्ययन अध्यापन  में भी बेहतर विकास होता है ।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम के सरपंच  जितेंद्र टंडन  ने यह कहा कि इस तरह का कार्यक्रम होने से गांव में जो नन्हे मुन्ने बच्चे हैं उनको अपनी प्रतिभा दिखाने तथा वह अपनी कौशल की कला दिखाने का मंच मिलता है विद्यालय से जो बच्चे ऐसे कलाओं के माध्यम से निकलते हैं वह हीरे कहलाते हैं तथा उन्होंने अपनी घोषणा के माध्यम से यह भी कहा कि गांव में इस तरह की कार्यक्रम होते रहना चाहिए जिससे छात्रों का मनोबल बढ़ता रहेगा कार्यक्रम के संचालक  संजय सिंह एवं विशिष्ट अतिथि  सुजीत बघेल, नवाब अली, शहजाद मियां, डॉ. नरेंद्र बघेल, मधुबाला  एवं विद्यालय की समस्त स्टाफ  सविता सिंह आयुषी, हलीमा बी, सोनिया मारकंडे नाज, जैस्मिन उपस्थित रहे ।

Share This Article