धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार

Editor
By Editor 2 Min Read

नेवई पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा, न्यायालय के आदेश पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेजा गया

भिलाई,  स्टेशन मरोदा रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग पर धारदार हथियार लहराकर आम नागरिकों को डराने-धमकाने के आरोप में नेवई पुलिस ने करन निहाल उर्फ चेरी (28 वर्ष), निवासी शंकरपारा, उड़िया बस्ती, स्टेशन मरोदा को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 22 अक्टूबर को सूचना मिली कि एक युवक सार्वजनिक मार्ग पर स्टील का नुकीला धारदार हथियार लहराकर लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने गवाहों के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी में उसके कब्जे से एक स्टील का धारदार हथियार बरामद कर जब्त किया गया।

मामले में अपराध क्रमांक 702/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 में अपराध दर्ज कर आरोपी को न्यायालय दुर्ग में पेश किया गया, जहां से उसे केंद्रीय जेल दुर्ग भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में निरीक्षक अनिल कुमार साहू, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गेल्हारी पैकरा, आरक्षक नंदलाल सिंह, रवि बिसाई, नारायण लाल ठाकुर एवं देवप्रकाश वर्मा की भूमिका रही। दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर घूमने या संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

Link : https://shricgnewscreator.com/youth-arrested-for-brandishing-a-sharp-edged-weapon-and-intimidating-people/

Share This Article