भिलाई-3 में कबड्डी स्पर्धा, विजेता टीम को मिलेंगे 5001 रुपये

Editor
By Editor 2 Min Read

भिलाई, अर्जुन क्रीड़ा मंडल, भिलाई-3 की ओर से 24 अक्टूबर को एक दिवसीय रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन ‘एक गांव, एक क्लब’ की थीम पर नूतन चौक, भिलाई-3, जिला दुर्ग में पुरानी पानी टंकी के पास होगा।

प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 5001 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 4001 रुपये, तृतीय पुरस्कार 3001 रुपये और चतुर्थ पुरस्कार 2001 रुपये रखा गया है। इसके अलावा खिलाड़ियों के लिए आकर्षक व्यक्तिगत पुरस्कार भी दिए जाएंगे। इनमें बेस्ट ऑलराउंडर को पंखा, बेस्ट रेडर को मोबाइल तथा बेस्ट ब्लॉकर और बेस्ट कैचर को प्रेस दिया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीम के सभी खिलाड़ी एक ही गांव और क्लब के होने चाहिए। खिलाड़ियों के लिए 45 से 200 ग्राम वजन की निर्धारित सीमा अनिवार्य रखी गई है। सुबह छह बजे के बाद प्रतियोगिता में प्रवेश शुल्क 300 रुपये कर दिया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि खिलाड़ियों को चोट लगने पर वे स्वयं जिम्मेदार होंगे।

प्रतियोगिता में अंपायर का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा। किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में आयोजन समिति का निर्णय मान्य रहेगा। अर्जुन क्रीड़ा मंडल ने कबड्डी खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में शामिल होने की अपील की है।

Link : https://shricgnewscreator.com/kabaddi-tournament-in-bhilai-3-winning-team-to-receive-%e2%82%b95001/

Share This Article