वसुंधरा नगर में टैंकर कारोबारी के घर ईओडब्ल्यू का छापा

Editor
By Editor 1 Min Read

सुबह 6 बजे पहुंची आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो की टीम, डीजल-पेट्रोल कारोबार से जुड़े संतोष सिंह और जितेंद्र सिंह के निवास पर चल रही जांच

भिलाई, पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत वसुंधरा नगर में शुक्रवार सुबह आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की। वार्ड क्रमांक 18 स्थित साईं मंदिर के सामने टैंकर व्यवसाय से जुड़े संतोष सिंह एवं जितेंद्र सिंह के निवास पर सुबह करीब 7 बजे जांच टीम पहुंची।

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों कारोबारी डीजल-पेट्रोल के व्यवसाय से जुड़े हुए हैं। शुक्रवार सुबह ईओडब्ल्यू की टीम वाहनों से उनके निवास पर पहुंची और जांच की कार्रवाई शुरू की।

सुबह-सुबह जांच एजेंसी की टीम के पहुंचने से क्षेत्र में हलचल का माहौल रहा। टीम द्वारा निवास पर दस्तावेजों एवं अन्य संबंधित पहलुओं की जांच किए जाने की जानकारी सामने आई है।

फिलहाल छापेमार कार्रवाई जारी है। हालांकि, कार्रवाई किस मामले में की जा रही है और जांच के दौरान क्या-क्या तथ्य सामने आए हैं, इसकी आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। जांच एजेंसी की ओर से अधिकृत जानकारी मिलने के बाद ही कार्रवाई का पूरा विवरण स्पष्ट हो सकेगा।

Link : https://shricgnewscreator.com/eow-raids-tanker-businessmans-house-in-vasundhara-nagar/

Share This Article