इंजीनियरिंग पार्क हथखोज में मजदूर दिवस पर श्रमिकों का सम्मान, गमछा व छाछ वितरित

Editor
By Editor 2 Min Read

नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने मजदूरों के योगदान को सराहा; भिलाई-चरोदा में “बोरे बासी” कार्यक्रम भी हुआ आयोजित

भिलाई, 01 मई 2026, विश्व मजदूर दिवस के अवसर पर इंजीनियरिंग पार्क हथखोज में श्रमिकों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मजदूरों को गमछा भेंट कर सम्मानित किया गया तथा भीषण गर्मी को देखते हुए उन्हें छाछ और ठंडा पानी पिलाया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश सचिव राम सूर्यवंशी, दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस के जिला महामंत्री एवं जामगांव आर प्रभारी के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ जिला अध्यक्ष राहुल वर्मा (दुर्ग ग्रामीण असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस), ब्लॉक अध्यक्ष श्रीकांत वर्मा, सुजीत बघेल, संतोष तिवारी, पार्षद भारती राम सूर्यवंशी, मनीष वर्मा, बडू वर्मा, पूर्व पार्षद सहित संगीत सॉरी, बहल साहू, प्रेम मिश्रा, सनत कटाक्वार, धर्मेंद्र सिंह राजपूत, हेमंत और डिकेश पटेल सहित अनेक जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने मजदूरों के अथक परिश्रम और राष्ट्र निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि मजदूर वर्ग समाज की रीढ़ है और उनके सम्मान व अधिकारों की रक्षा करना सभी का कर्तव्य है।

इसी कड़ी में भिलाई-चरोदा नगर निगम के महापौर  निर्मल कोसरे के निवास पर भी मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में पारंपरिक “बोरे बासी” खाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और श्रमिक संस्कृति को बढ़ावा देने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के अंत में पार्षद भारती राम सूर्यवंशी ने सभी अतिथियों और श्रमिकों का आभार व्यक्त करते हुए मजदूरों के सम्मान और उनके हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

Share This Article