भिलाई-3 मंडल में कार्यकर्ताओं को दी गई सक्रिय भूमिका निभाने की जिम्मेदारी, आगामी कार्यक्रमों की बनी रूपरेखा
भिलाई, भारतीय जनता पार्टी भिलाई-3 मंडल के अध्यक्ष वरुण यादव के निर्देशानुसार मंडल अंतर्गत शक्ति केंद्र क्रमांक-1 की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा बूथ स्तर तक पार्टी को सशक्त बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने का संकल्प भी लिया।
बैठक को संबोधित करते हुए शक्ति केंद्र प्रभारी तेजस पाल ने कहा कि बूथ स्तर ही संगठन की वास्तविक ताकत है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाते हुए पार्टी की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समर्पण से ही संभव है।
निगम नेता प्रतिपक्ष रामखिलावन वर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने तथा आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
बैठक में संयोजक सुरजीत वर्मा, प्रमोद वर्मा, पूर्व पार्षद नरोत्तम साहू, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता भीखु बंछोर, विनोद साहू सहित बूथ अध्यक्ष देवेंद्र साहू, शरद वर्मा, सुभाष सेन, रामायण सिंह राजपूत, हितेश वर्मा, प्रेम साहू और शशांक राजपूत उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में वार्ड पार्षद राकेश बंछोर ने आभार प्रदर्शन किया।



