भिलाई, छत्तीसगढ़ के ख्यातिप्राप्त लोक कलाकार दंपति नवलदास मानिकपुरी-अनुसुइया मानिकपुरी को वाराणासी में काशी हिंदी विद्यापीठ ने विद्या वाचस्पति की उपाधि से अलंकृत किया है।
छत्तीसगढ़ कलाकार विकास संघ के संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कबीर भजन लोक गीत गायक, गीतकार संगीतकार, आकाशवाणी- दूरदर्शन एवं फिल्म कलाकार नवलदास मानिकपुरी व उनकी पत्नी अनुसुइया मानिकपुरी ने बताया कि 25 मई को वाराणसी में काशी हिंदी विद्यापीठ के कुलाधिपति सुखमंगल सिंह मंगल, कुलपति डॉ. संभाजी राजाराम बाविस्कर और कुल सचिव इन्द्रजीत निर्भीक ने आयोजित समारोह में दोनों को विद्या वाचस्पति की उपाधि से सम्मानित किया। विद्यापीठ की आकादमिक परिषद की अनुशंसा पर उन्हें कला-संस्कृति के क्षेत्र में सुदीर्घ योगदान के लिए यह उपाधि प्रदान की गई है। मानिकपुरी दंपति इस सम्मान के लिए आभार जताया है।





