आयुक्त ने किया जोन-1 का सघन निरीक्षण, तालाब, नाला सफाई और संपत्ति विरूपण पर कार्रवाई के दिए कड़े निर्देश

Editor
By Editor 3 Min Read

भिलाई, 09 मई, 2026, नगर पालिक निगम भिलाई आयुक्त राजीव कुमार पांडेय ने आज जोन-1 अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों का धरातलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों की गुणवत्ता की समीक्षा की और मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

आयुक्त ने नेहरू नगर स्थित भेलवा तालाब का निरीक्षण करते हुए वहाँ की स्वच्छता और सौंदर्यीकरण व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि तालाब के आसपास नियमित सफाई की जाए। तालाब परिसर में नागरिक सुविधाओं के विस्तार पर भी चर्चा की गई। खेल उपकरण एवं एवं अन्य आवश्यक संधारण हेतु निर्देश दिया गया है ।
संजय नगर नाला सफाई एवं रिटर्निंग वॉल निर्माण आगामी मानसून को देखते हुए आयुक्त ने सफाई व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जल भराव की स्थिति से बचने के लिए नाले की गाद निकालने का कार्य युद्धस्तर पर पूरा किया जाए। रिटर्निंग वॉल निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता न हो। निर्माण कार्य की समय सीमा तय की जाए ताकि वर्षा ऋतु से पहले नाले का प्रवाह सुगम हो सके।

वार्ड क्रमांक 01 में उपचुनाव को दृष्टिगत करते हुए आदर्श आचार संहिता का बारीकी से अवलोकन किया गया । भ्रमण के दौरान आयुक्त ने संपत्ति विरूपण के अंतर्गत सार्वजनिक दीवारों और सरकारी संपत्तियों पर अवैध रूप से लगाए गए पोस्टर, बैनर और वॉल पेंटिंग को तत्काल हटाने के निर्देश दिए । उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वार्ड 1 के सीमा अंतर्गत कोई भी नया निर्माण कार्य प्रारंभ न करने कहा है । लोक निर्माण विभाग द्वारा पूर्व से प्रारंभ रोड निर्माण एवं नाली निर्माण के कार्यों का अवलोकन किया गया।

“शहर की स्वच्छता और व्यवस्थित विकास हमारी प्राथमिकता है। मानसून से पहले सभी नालों की सफाई और रिटर्निंग वॉल का कार्य पूर्ण करना अनिवार्य है। साथ ही वार्ड 1 आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए संपत्ति विरूपण की कड़ी कार्रवाई की जा रही है।”
इस दौरान जोन आयुक्त ऐशा लहरे, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, सहायक जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना, स्वच्छता निरीक्षक मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Share This Article