भिलाई, 17 सितंबर 2026 को कोसरिया मरार पटेल समाज, भिलाई 3 इकाई के अध्यक्ष कुबेर पटेल के नेतृत्व में महिला प्रकोष्ठ द्वारा तीज मिलन समारोह हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया।
तीज मिलन समारोह के दौरान महिलाओं एवं बेटियों के लिए विभिन्न मनोरंजक एवं पारंपरिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें मटका फोड़, चम्मच दौड़, सुई-धागा दौड़, मेहंदी सजाओ, रस्साकसी, कुर्सी दौड़ एवं फुगड़ी सहित विभिन्न कार्यक्रम शामिल रहे। महिलाओं ने सभी प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागियों को कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों वार्ड पार्षद कुसुमलता चंद्राकर एवं प्रेमलता चंद्राकर के करकमलों से विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए।

अतिथियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए समाज की महिलाओं एवं बेटियों को ऐसे आयोजनों के माध्यम से निरंतर जोड़ने की पहल की प्रशंसा की। कार्यक्रम में समाज के नवनियुक्त युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों का विशेष योगदान प्राप्त हुआ, उनके द्वारा प्रतियोगिता में भाग लेने वाली प्रतिभागियों को अतिरिक्त पुरस्कार प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मरार समाज भिलाई 3 इकाई के अध्यक्ष कुबेर पटेल, उपाध्यक्ष हेमलाल पटेल, सचिव राजकुमार पटेल, सह-सचिव नीरज पटेल, प्रचार सचिव उमेंद्र पटेल, पंच प्रमुख बंशी पटेल एवं पंच सहयोगी पवन पटेल उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का आयोजन मरार समाज भिलाई 3 इकाई की महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों द्वारा संपन्न कराया गया, जिसमें प्रमुख रूप से अध्यक्ष मिथलेश्वरी पटेल, उपाध्यक्ष ममता पटेल, कोषाध्यक्ष त्रिवेणी पटेल, सह-कोषाध्यक्ष लक्ष्मी पटेल, सह-सचिव ममता पटेल, महामंत्री पद्मनी पटेल, प्रचार सचिव मिनेश्वरी पटेल एवं सलाहकार रुक्मणि पटेल उपस्थित रहे। साथ ही ग्राम समाज की सम्माननीय महिला सदस्य एवं तीज मिलन समारोह में शामिल होने आई समाज की बेटियों सहित लगभग 250 महिलाओं ने अपनी सहभागिता प्रदान की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मनीष पटेल, सचिव हेमंत पटेल, सह-सचिव राहुल पटेल एवं समस्त पदाधिकारियों का विशेष सहयोग रहा।
तीज मिलन समारोह के माध्यम से समाज की महिलाओं एवं बेटियों को एक मंच पर लाकर सामाजिक एकता, आपसी सद्भाव एवं पारिवारिक मेल-जोल को मजबूत करने का प्रयास महिला प्रकोष्ठ द्वारा किया गया।
Link : https://shricgnewscreator.com/teej-milan-celebration-organized-by-the-womens-wing-of-the-kosariya-marar-patel-samaj-bhilai-3-unit/













