रिटायर कर्मियों का योगदान हमेशा याद रखेगा सेक्टर-6 सोसाइटी परिवार : मिश्र

Editor
By Editor 3 Min Read

इस्पात कर्मचारी को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी लिमिटेड सेक्टर-6 ने बीएसपी के रिटायर कर्मियों को दी सम्मानपूर्वक विदाई

भिलाई, भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मियों की पहली एवं प्रतिष्ठित सहकारी संस्था इस्पात कर्मचारी को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी लिमिटेड सेक्टर-6 ने अपने सेवानिवृत्त सदस्यों के सम्मान में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया। जिसमें माह मई अथवा उसके पूर्व भिलाई इस्पात संयंत्र की सेवा से निवृत्त हुए सदस्यों को  ससम्मान विदाई दी गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सोसायटी के अध्यक्ष बृज बिहारी मिश्र ने सेवानिवृत्त सदस्यों का शॉल एवं श्रीफल से सम्मान कर सोसायटी में जमा उनकी निधियों का खातादेय चेक प्रदान किया।इस दौरान मिश्र ने सदस्यों को सम्मानपूर्वक विदाई देते हुए कहा कि जीवन की नई पारी की शुरुआत करते हुए सोसाइटी परिवार से खुद को अलग न समझें।उन्होंने कहा कि रिटायर कर्मियों ने अपने जीवन का सर्वश्रेष्ठ भिलाई स्टील प्लांट और हमारी इस सोसाइटी को दिया है। जिसे हम कभी नहीं भूल पाएंगे।  

 इस दौरान रिटायर कर्मियों ने भी अपनी भावनाएं व्यक्त की। ज्यादातर कर्मियों ने बीएसपी में बिताया अपना सेवाकाल याद किया और कुछ रिटायर कर्मियों ने अपने संस्मरण भी सुनाए। इन रिटायर कर्मियों में मुख्य रूप से मर्चेंट एंड वायर रॉड मिल से रामसुजान त्रिपाठी, जनरल एस्टेब्लिशमेंट से एम ज्योति, जीएडी से,पी.कामेश्वर राव, ट्रांसपोर्ट एंड डीजल ऑर्गेनाइजेशन से ओमप्रकाश मिश्रा, श्याम कुमार वाघड़े, ब्लास्ट फर्नेस से राकेश कुमार, रिफ्रैक्टरीज इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट से राजेंद्र प्रसाद, नान्हूराम मनहर, मोहन लाल ठाकुर, मेडिकल से सीएच जी जिया राव, एसएमएस-3 से गोवर्धन प्रसाद देवांगन, स्टोर से रमाशंकर सिंह, बार एंड रॉड मिल से संतराम तारम, वाटर मैनेजमेंट से ए.जयचंद्रन नायर, सीएंडआईटी से डीके तिवारी, एसएमएस-3 से छगनलाल साहू, सीआरएम से वीरबहादुर शर्मा, वाटर मैनेजमेंट से बी.नरसैया, के रामचंद्रर और प्लेट मिल से एनके मेश्राम ने अपनी भावनाएं व्यक्त की। रिटायर कर्मियों ने समवेत स्वर ने कहा कि पूरे सेवाकाल में जब भी कोई आर्थिक जरूरत पड़ी तो सेक्टर-6 सोसाइटी से आसानी से ऋण मिल गया। इन रिटायर कर्मियों ने सोसाइटी की वजह से आकस्मिक पारिवारिक जरूरतों के दौरान सोसाइटी की पहल से मिली राहत का विस्तार से वर्णन किया।

इस अवसर पर संचालक मंडल के उपाध्यक्ष अमिताभ वर्मा तथा सदस्य हरिराम यादव, नीरजा शर्मा, जे.के.गहिने और पवन साहू सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। संचालन संस्था के प्रबंधक एम.मुरलीधर व आभार प्रदर्शन वरिष्ठ  संचालक विनोद कुमार वासनिक ने व्यक्त किया।

Share This Article