‘आरंभ’ की सांगठनिक बैठक एवं काव्य पाठ 21 को

Editor
By Editor 1 Min Read

भिलाई, प्रगतिशील जन-विचारधारा की साहित्यिक संस्था ‘आरंभ’ के तत्वावधान में आगामी 21 जून को सुबह 10.30 बजे से भिलाई निवास के इंडियन कॉफी हाउस के सभागार में सातवीं सांगठनिक बैठक एवं काव्य पाठ का आयोजन किया गया है।

कार्यक्रम में ‘स्वयंसिद्धा’ की संस्थापक-अध्यक्ष डॉ. सोनाली चक्रवर्ती मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में होंगी। कार्यक्रम के अध्यक्ष ‘आरंभ’ के मुख्य सलाहकार आचार्य डॉ. महेश चंद्र शर्मा एवं सांगठनिक बैठक की अध्यक्षता ‘आरंभ’ के मुख्य संरक्षक कैलाश जैन बरमेचा करेंगे। विशिष्ट अतिथि ‘आरंभ’ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कवि त्रयम्बक राव साटकर ‘अंबर’ होंगे। मुख्य संचालिका ‘आरंभ’ के महासचिव नूरुस्सबाह खान ‘सबा’, काव्य पाठ का संचालन संस्था की उपाध्यक्षा दीप्ति श्रीवास्तव और आभार व्यक्त ‘आरंभ’ के आजीवन संस्थापक सदस्य-कवि ब्रजेश मल्लिक करेंगे।

प्रारंभ में अध्यक्ष प्रदीप भट्टाचार्य स्वागत उद्बोधन एवं संस्थापक आजीवन सदस्य ठाकुर दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर आयोजकीय वक्तव्य देंगे। इस अवसर पर नए बने सामान्य एवं आजीवन सदस्यों को संस्था की तरफ से सम्मानित किया जाएगा। काव्य पाठ करने वाले समस्त रचनाकारों को ‘आरंभ काव्य गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी ‘आरंभ’ के प्रवक्ता जाविद हसन ‘भाईजान’ ने दी।

Share This Article