सेल अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. अशोक कुमार पंडा का भिलाई प्रवास, उत्पादन और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Editor
By Editor 2 Min Read

रावघाट खदान परियोजना को गति देने पर सीएमडी का विशेष जोर, भिलाई में की उच्चस्तरीय समीक्षा

भिलाई, सेल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) डॉ. अशोक कुमार पंडा 14 नवंबर 2026 को भिलाई प्रवास पर आए। भिलाई आगमन पर निदेशक प्रभारी (बीएसपी) चित्तरंजन महापात्र ने उनका स्वागत किया। इस दौरान भिलाई इस्पात संयंत्र में सुरक्षा व्यवस्था, समग्र कार्यनिष्पादन, प्रमुख परिचालन गतिविधियों तथा रावघाट खदान परियोजना की प्रगति से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर समीक्षा एवं चर्चा की गई।

डॉ. अशोक कुमार पंडा ने इस्पात भवन में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में भाग लिया। बैठक में डॉ. पंडा ने निदेशक प्रभारी (भिलाई इस्पात संयंत्र) चित्तरंजन महापात्र एवं वरिष्ठ प्रबंधन के सदस्यों के साथ रावघाट खदान परियोजना की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही खनन गतिविधियों की वर्तमान स्थिति तथा परियोजना को आगे बढ़ाने की दिशा में हुई प्रगति की समीक्षा की। बैठक में अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने भिलाई इस्पात संयंत्र के प्रदर्शन, उत्पादन संबंधी गतिविधियों एवं प्रमुख परिचालन प्राथमिकताओं की जानकारी ली। उन्होंने संगठनात्मक लक्ष्यों की प्राप्ति, उत्पादकता में वृद्धि तथा सुरक्षा एवं परिचालन दक्षता पर निरंतर ध्यान बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया।

इसके अतिरिक्त, डॉ. पंडा ने भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्यपालक निदेशकगण एवं मुख्य महाप्रबंधकगण के साथ सुरक्षा समीक्षा बैठक में संयंत्र के सुरक्षा कार्यनिष्पादन की समीक्षा करते हुए विभिन्न विभागों एवं परिचालन क्षेत्रों में सुरक्षा उपायों के क्रियान्वयन की स्थिति पर चर्चा की गई। कार्यस्थल पर संभावित जोखिमों की पहचान, कार्मिकों में सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने तथा दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए निर्धारित सुरक्षा नियमों एवं प्रक्रियाओं का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।

डॉ. पंडा ने रावघाट खदान परियोजना के कार्यों में तेजी लाने पर विशेष बल देते हुए कहा कि यह परियोजना भिलाई इस्पात संयंत्र की कच्चे माल की उपलब्धता एवं आपूर्ति सुरक्षा को सुदृढ़ करने की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। समीक्षा बैठक में निदेशक प्रभारी (बीएसपी) चित्त रंजन महापात्र सहित वरिष्ठ प्रबंधन के सदस्य उपस्थित रहे।

Link : https://shricgnewscreator.com/sail-chairman-and-managing-director-dr-ashok-kumar-panda-visits-bhilai-reviews-production-and-safety-arrangements/

Share This Article