पुलिस के हत्थे चढ़ा सोसायटी के चावल का अवैध परिवहन करने वाला

Editor
By Editor 2 Min Read

सुपेला पुलिस ने किया वाहन सहित 14 कट्टा चावल जप्त

भिलाई, सोसायटी के चावल का अवैध परिवहन करने वाले आरोपी को सुपेला पुलिस ने वाहन सहित पकड़ा है। मामला राजीव नगर ईमामबाड़ा के पास, थाना सुपेला का है। आरोपी सन्नी साव, उम्र 28 वर्ष, निवासी पांच रास्ता, कॉन्ट्रेक्टर कॉलोनी, थाना सुपेला का रहने वाला है। आरोपी से 14 कट्टा सोसायटी चावल, मालवाहक बजाज मैक्सीमा वाहन क्रमांक सीजी 07 सीवी 23291 जप्त किया गया है।

पुलिस के मुताबिक सोसायटी का चावल एक नीले रंग के मालवाहक टेम्पो में अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा था। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा राजीव नगर ईमामबाड़ा के पास घेराबंदी कर बजाज मैक्सीमा मालवाहक वाहन क्रमांक सीजी 07 सीवी 2329 को रोककर जांच की गई। जांच के दौरान वाहन में प्लास्टिक की बोरियों में कुल 14 कट्टा सोसायटी चावल पाया गया। वाहन चालक से चावल के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा गया, किंतु वह कोई संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका तथा पूछताछ में गुमराह करता रहा। इसके बाद चालक एवं वाहन को थाना लाकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। प्रकरण में खाद्य विभाग के साथ समन्वय कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी विजय यादव, प्रधान आरक्षक नवीन सिंह, आरक्षक सुरेन्द्र पटेल, गम्भीर जाट एवं चालक आरक्षक बसंत मढ़रिया की सराहनीय भूमिका रही।

Share This Article