पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पर सादगी से मनाया जन्मदिन, कांग्रेस पदाधिकारियों की रही उपस्थिति
भिलाई, जिला महामंत्री दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस एवं केकेसी प्रदेश सचिव राम सूर्यवंशी ने बुधवार 22 अप्रैल को अपना जन्मदिन श्रद्धा और सादगी के साथ मनाया। इस अवसर पर वे डोंगरगढ़ पहुंचकर मां बम्लेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।
इसके पश्चात सूर्यवंशी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पहुंचे, जहां उन्होंने बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में कांग्रेस संगठन से जुड़े विभिन्न पदाधिकारियों ने श्री सूर्यवंशी के कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर कांग्रेस के उच्च नेतृत्व द्वारा युवाओं को संगठन में अवसर देने की पहल के तहत राहुल वर्मा को असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस छत्तीसगढ़ का दुर्ग ग्रामीण जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर भी खुशी जताई गई। उपस्थित जनों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के अंत में पार्षद भारती राम सूर्यवंशी ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी का स्नेह और आशीर्वाद आगे भी इसी तरह मिलता रहे, यही कामना है।


