राजू कुमार ठाकुर बने मंडल अध्यक्ष ज्योति कोर्राम ज्वाला प्रसाद ठाकुर को महामंत्री बनाया गया
भिलाई, भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई के अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला भिलाई के अध्यक्ष तुलसी राम ध्रुव के अनुमोदन तथा भाजपा भिलाई-03 मंडल अध्यक्ष वरुण यादव की सहमति से अनुसूचित जनजाति मोर्चा भिलाई-03 मंडल की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई है।
घोषित कार्यकारिणी में राजू कुमार ठाकुर को मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं स्वदेश मरकाम एवं भीष्म कुमार को उपाध्यक्ष, अमित ध्रुव एवं ज्योति कोर्राम को महामंत्री तथा ज्वाला प्रसाद ठाकुर एवं सुभाष कुमार को मंत्री नियुक्त किया गया है। आशीष कुंजाम एवं दिलीप ठाकुर को भी मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। फागू राम ठाकुर कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं।
इसके अतिरिक्त पूजा मरकाम, संजीव ठाकुर, किरण ठाकुर, दुर्गेश मरकाम, धनकुंवर मरकाम, संदीप कोर्राम, योगेश ध्रुव, उमेश ठाकुर एवं विक्की ठाकुर को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
नवीन कार्यकारिणी से अपेक्षा की गई है कि सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, जनजातीय समाज के हितों एवं अधिकारों के लिए कार्य करने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
भाजपा नेतृत्व ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सभी कार्यकर्ता संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाते हुए पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे।
Link : https://shricgnewscreator.com/new-executive-committee-formed-for-bhilai-3-bjp-scheduled-tribe-morcha-office-bearers-appointed/









