साहित्यिक संस्था ‘आरंभ’ को मिला ‘उत्कृष्ट पहल’ सम्मान

Editor
By Editor 1 Min Read

भिलाई, बंगीय साहित्य संस्था की ओर से 68वें स्थापना वर्ष के उपलक्ष्य पर ‘रवींद्र-नज़रूल उत्सव- 2026’ का भव्य आयोजन किया। प्रगति भवन सिविक सेंटर में बंगीय साहित्य संस्था ने हिंदी-उर्दू साहित्य के क्षेत्र में प्रगतिशील जन-विचारधारा की साहित्यिक संस्था ‘आरंभ’ को उत्कृष्ट पहल सम्मान दिया।

यह सम्मान ‘आरंभ’ के अध्यक्ष प्रदीप भट्टाचार्य को भिलाई इस्पात संयंत्र के ईडी प्रोजेक्ट प्रबीर कुमार सरकार, बीएसपी ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं ‘सेफ़ी’ चेयरमैन नरेंद्र कुमार बंछोर, संस्था की सभापति बानी चक्रवर्ती, उप सभापति स्मृति दत्त, दीपाली दासगुप्ता, महासचिव शुभेंदु बागची एवं ‘मध्यबलय’ के संपादक दुलाल समाद्दार के कर कमलों से दिया गया। जिसमें सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह, सम्मान पत्र और पुष्प गुच्छ प्रदान किया गया।

इस दौरान आलोक कुमार चंदा, पल्लव चटर्जी, प्रकाशचंद्र मण्डल, ब्रजेश मल्लिक, शेफाली भट्टाचार्य, राकेश गुप्ता ‘रूसिया’, सुशील यादव, सुबीर रॉय, डॉ नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’, शायर मुमताज, मुहम्मद जाकिर हुसैन और शमशीर सिवानी उपस्थित थे।

Link : https://shricgnewscreator.com/literary-organization-aarambh-receives-outstanding-initiative-award/

Share This Article