त्रिसंगम सतनाम धाम में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा

Editor
By Editor 2 Min Read

बाबा गुरु घासीदास, गुरु अमरदास और बलिदानी राजा गुरु बालकदास को श्रद्धांजलि अर्पित, खीर-पूड़ी प्रसादी का हुआ वितरण

भिलाई, ग्राम उमदा वार्ड-6 स्थित त्रिसंगम सतनाम धाम में गुरु बालक दास कल्याण समिति के तत्वावधान में गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया। इस अवसर पर परमपूज्य बाबा गुरु घासीदास जी, गुरु अमरदास जी तथा बलिदानी राजा गुरु बालकदास जी का स्मरण करते हुए उनके चित्रों पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम में समाज के लोगों ने गुरुजनों के बताए सत्य, सद्भाव और मानवता के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि गुरु पूर्णिमा केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता प्रकट करने का अवसर है। उन्होंने समाज के लोगों से गुरुजनों के आदर्शों को जीवन में अपनाने और मानव सेवा के भाव को निरंतर बनाए रखने का आह्वान किया।

पूजन-अर्चन के बाद श्रद्धालुओं के बीच खीर, पूड़ी सहित प्रसादी का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजनों ने भाग लेकर गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया और आयोजन की सफलता में अपनी सहभागिता निभाई।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष इतवारी राम माधुकर, संरक्षक अरुण कुमार खुटेल, सचिव राजेंद्र खुटेल, कोषाध्यक्ष भंवर सिंह डहरिया, संगठन सचिव बिसाहू राम गायकवाड़, महासचिव डॉ. डी.एस. बजारे, सदस्य डॉ. नरेंद्र कुमार बघेल, रेशम लाल जांगड़े, नीलकंठ बघेल, बेनीराम भारती, संतुराम पाटिल, महिला समिति की अध्यक्षा  रोशनी बघेल, रूपा सोनवानी, सुमीत डहरिया, जान्हवी मनहर, अक्षत मनहर, वैजयंती जांगड़े सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Link : https://shricgnewscreator.com/guru-purnima-celebrated-with-devotion-and-enthusiasm-at-trisangam-satnam-dham/

Share This Article