सगरी में जल अर्पित कर महिलाओं ने की पूजा-अर्चना, ईश्वर माहराज ने सुनाई कमरछठ की कथा; संतान की लंबी आयु और गांव की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना
भिलाई, गो-स्थल देवबलौदा में कमरछठ पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर गांव की बड़ी संख्या में माता-बहनें पूजा स्थल पर एकत्र हुईं। महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार सगरी बनाकर उसमें जल अर्पित किया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
पूजा कार्यक्रम में ईश्वर माहराज जी द्वारा कमरछठ व्रत एवं छठ पूजा की कथा का वाचन किया गया। महिलाओं ने श्रद्धापूर्वक कथा का श्रवण किया और अपने बच्चों की लंबी आयु, सुख-स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए भगवान से आशीर्वाद मांगा। इस दौरान कमरछठ पर्व की धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं की जानकारी भी दी गई।

गांव की सुख-शांति और भाईचारे की कामना
पूजा-अर्चना के बाद महिलाओं ने अपने परिवार के साथ पूरे गांव की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। ग्रामीणों ने गांव में आपसी भाईचारा, प्रेम और सद्भाव हमेशा कायम रहने तथा सभी परिवारों पर ईश्वर की कृपा बनी रहने की कामना की। पूजा स्थल पर पूरे समय श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा।

बड़ी संख्या में माता-बहनें हुईं शामिल
कमरछठ पूजा में कावेरी वर्मा, उतरा वर्मा, राजेश्वरी साहू, इंदू साहू, रामेश्वरी साहू, अन्नू वर्मा, अंशिया पटेल, सरोज साहू, धनेशरी निषाद, ललिता साहू, अनीता वर्मा, नीलम वर्मा, पुष्पा साहू, पदमा सिन्हा, दामिनी साहू, वेदिका साहू, रूपा साहू, आरती साहू, शकुंतला साहू, लक्ष्मी साहू, भगवती पारधि, सीमा साहू कृष्णी साहू, मुनि मंडल और राधिका साहू सहित बड़ी संख्या में माता-बहनें शामिल हुईं।

महिलाओं ने पारंपरिक विधि से पूजा संपन्न कर एक-दूसरे को कमरछठ पर्व की शुभकामनाएं दीं। पर्व के माध्यम से परिवार और समाज में सुख-शांति, समृद्धि तथा आपसी सद्भाव की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।
Link : https://shricgnewscreator.com/kamar-chhath-festival-celebrated-with-devotion-at-the-sacred-site-of-devbaloda/













