बाल दिवस पर संत कबीर पब्लिक स्कूल में लगी प्रदर्शनी, अतिथियों ने बच्चों के हुनर और नवाचार की सराहना की

Editor
By Editor 3 Min Read

वेस्ट मटेरियल से बच्चों ने तैयार की आकर्षक सामग्री, प्रदर्शनी में दिखी रचनात्मकता

भिलाई,  बाल दिवस के अवसर पर 14 नवंबर को संत कबीर पब्लिक स्कूल, जी केबिन चरौदा में वेस्ट मटेरियल प्रोजेक्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अनुपयोगी एवं बेकार समझी जाने वाली वस्तुओं से विभिन्न आकर्षक और उपयोगी सामग्री तैयार कर अपनी रचनात्मकता, कल्पनाशीलता और प्रतिभा का परिचय दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अधिवक्ता विकास चौधरी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता देवबलोदा स्थित निवेदिता स्कूल के प्राचार्य सुरेश कुमार वर्मा ने की, जबकि विशेष अतिथि के रूप में पूर्व सैनिक सुशील कुमार झा शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के पूजन-अर्चन के साथ किया गया। इसके बाद विद्यार्थियों ने अतिथियों का बैच लगाकर स्वागत किया। अतिथियों ने प्रदर्शनी में बच्चों द्वारा वेस्ट मटेरियल से तैयार किए गए विभिन्न प्रोजेक्ट और कलाकृतियों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से उनके प्रोजेक्ट तैयार करने की प्रक्रिया, उसमें उपयोग की गई सामग्री और उसकी उपयोगिता के संबंध में जानकारी ली। साथ ही बच्चों से बातचीत कर उनका उत्साहवर्धन भी किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सुरेश कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए प्रोजेक्ट की सराहना करते हुए उनके निर्माण की प्रक्रिया और रचनात्मक सोच के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियों से बच्चों में नई चीजें सीखने, प्रयोग करने और अपनी प्रतिभा को सामने लाने का अवसर मिलता है।

वहीं विशेष अतिथि सुशील कुमार झा ने बच्चों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि विद्यार्थियों द्वारा बेकार समझी जाने वाली वस्तुओं से इतनी सुंदर और उपयोगी सामग्री तैयार करना सराहनीय है। बच्चों को इसी तरह आगे भी नए-नए प्रयोग करते रहना चाहिए।

प्रदर्शनी के माध्यम से विद्यार्थियों ने यह संदेश दिया कि थोड़ी सी कल्पनाशीलता और मेहनत से अनुपयोगी वस्तुओं को भी उपयोगी बनाया जा सकता है। ऐसे आयोजन बच्चों में रचनात्मकता के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और वस्तुओं के पुनः उपयोग के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी सहायक होते हैं।

वीडियो

इस अवसर पर विद्यालय की सहायक अध्यापिका किरण यादव सहित शिक्षिकाएं सुष्मिता तांडी, निशा देवांगन, लिसिकी नायक एवं दीपा तोमर उपस्थित रहीं।

Link : https://shricgnewscreator.com/an-exhibition-was-held-at-sant-kabir-public-school-on-childrens-day-guests-praised-the-childrens-talent-and-innovation/

Share This Article