बिना नंबर की दो नई मोटरसाइकिलों का किया सत्यापन, दस्तावेज सही मिलने पर मालिकों को सौंपा
दुर्ग, थाना जामुल पुलिस ने गुरुवार को अटल आवास घासीदास नगर में सुबह चार से आठ बजे तक सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की गई। चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट की दो मोटरसाइकिलें मिलने पर पुलिस ने उनके दस्तावेज और स्वामित्व का सत्यापन किया।
जांच में दोनों मोटरसाइकिलें नई खरीदी गई पाई गईं। उनकी हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) जारी नहीं हुई थी। दस्तावेज सही मिलने पर पुलिस ने दोनों वाहनों को उनके मालिकों के सुपुर्द कर दिया।

इसी दौरान पुलिस ने लंबे समय से फरार गिरफ्तारी वारंटी पिंटू उर्फ आनंद कुमार साहनी, निवासी घासीदास नगर, जामुल को गिरफ्तार किया। उसके विरुद्ध न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी था। पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से वाहनों के वैध दस्तावेज रखने और नंबर प्लेट संबंधी नियमों का पालन करने की अपील की है। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने कहा है।
Iink : https://shricgnewscreator.com/intensive-police-checks-at-atal-awas-long-absconding-person-with-an-outstanding-warrant-arrested/








