ऋषि भृगु संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Editor
By Editor 2 Min Read

पंडित दिलीप राम त्रिपाठी ने किया ध्वजारोहण, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति

भिलाई-3, राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के 80वें वर्ष के शुभ अवसर पर ऋषि भृगु संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, वसुंधरा नगर, भिलाई-3, में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया।

कार्यक्रम में इंडियन स्वर्ण समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित दिलीप राम त्रिपाठी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध तंत्र की ओर से पंडित दिलीप राम त्रिपाठी का हार्दिक स्वागत एवं वंदन किया गया।

समारोह में विद्यालय के उप प्राचार्य रितेश मिश्रा सहित शिक्षिकाएं डी. ज्योति राव, मंजू, निशा, मिथलेश एवं योगेश मिश्रा सहित विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक एवं नृत्य प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। छात्राओं सुहानी पटेल, अर्चना यादव, मन्नत, संजना, अनन्या, तनु और झलक ने सुंदर नृत्य प्रस्तुति दी। विद्यार्थियों की प्रस्तुति ने समारोह में उत्साह और देशभक्ति का वातावरण और भी उत्साहपूर्ण बना दिया।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों एवं विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की एकता, अखंडता और प्रगति में अपनी भूमिका निभाने का संदेश दिया। समारोह का समापन हर्ष और उल्लास के साथ हुआ।

Link : https://shricgnewscreator.com/independence-day-celebrated-with-great-enthusiasm-at-rishi-bhrigu-sanskrit-higher-secondary-school/

Share This Article