PMUY और NPMUY PAHAL उपभोक्ताओं को इंडेन का अलर्ट, SMS और पोस्टर के माध्यम से दी अंतिम चेतावनी; IndianOil ONE ऐप, डिस्ट्रीब्यूटर या डिलीवरी कर्मी से करा सकते हैं e-KYC
भिलाई/दुर्ग। इंडेन (Indane) ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) एवं NPMUY PAHAL योजना के लाभार्थियों को घरेलू दरों पर एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति जारी रखने के लिए बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण (e-KYC) अनिवार्य कर दिया है। इस संबंध में कंपनी ने पात्र उपभोक्ताओं को एसएमएस भेजकर तथा जनजागरूकता पोस्टर जारी कर 16 अगस्त 2026 तक e-KYC पूरा कराने की अपील की है।
इंडेन की ओर से भेजे गए संदेश में कहा गया है कि पहले भी कई बार उपभोक्ताओं को e-KYC कराने के लिए याद दिलाया जा चुका है, लेकिन जिन ग्राहकों ने अब तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उन्हें अंतिम अवसर दिया जा रहा है। यदि 16 अगस्त 2026 तक e-KYC नहीं कराया गया तो उपभोक्ता घरेलू दरों पर LPG सिलेंडर प्राप्त करने के लिए अस्थायी रूप से अयोग्य हो जाएंगे। यह सुविधा e-KYC पूरा होने के बाद ही दोबारा बहाल होगी।
कंपनी ने बताया है कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए e-KYC कराने के तीन विकल्प उपलब्ध हैं। पहला, IndianOil ONE ऐप के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। दूसरा, संबंधित इंडेन गैस डिस्ट्रीब्यूटर के कार्यालय में जाकर बायोमेट्रिक सत्यापन कराया जा सकता है। तीसरा, गैस सिलेंडर की डिलीवरी करने वाले अधिकृत कर्मी के माध्यम से भी e-KYC कराया जा सकता है।
इंडेन ने सभी पात्र ग्राहकों से अपील की है कि अंतिम तिथि का इंतजार न करें और जल्द से जल्द e-KYC पूरा कर लें, ताकि घरेलू दरों पर गैस सिलेंडर की आपूर्ति में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
e-KYC कराने के तरीकेIndianOil ONE ऐप के माध्यम से
IndianOil ONE ऐप के माध्यम से।
नजदीकी इंडेन गैस डिस्ट्रीब्यूटर के कार्यालय में। गैस सिलेंडर डिलीवरी करने वाले अधिकृत कर्मी के माध्यम से
महत्वपूर्ण जानकारी
लागू उपभोक्ता: PMUY एवं NPMUY PAHAL लाभार्थी
अंतिम तिथि: 16 अगस्त 2026
e-KYC नहीं कराने पर: घरेलू दरों पर LPG सिलेंडर की सुविधा e-KYC पूर्ण होने तक उपलब्ध नहीं होगी।
Link: https://shricgnewscreator.com/complete-your-lpg-e-kyc-by-august-16-otherwise-the-facility-to-get-cylinders-at-domestic-rates-could-be-discontinued/








