देशभक्ति के सुरों से गूंजा चरोदा, साई संगीत कला केंद्र के बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

Editor
By Editor 2 Min Read

80वीं स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर साई संगीत समिति छत्तीसगढ़ द्वारा स्वरोत्सव कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया

भिलाई 3, चरोदा अंचल के बहुप्रचलित साई संगीत कला केंद्र के छात्रों ने 80 वीं स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में श्री साईं बाबा मंदिर रेलवे कॉलोनी जोन 1 चरोदा में शास्त्रीय संगीत की विभिन्न कलाओं की प्रस्तुति दी।

साई संगीत समिति छत्तीसगढ़ के सेक्रेटरी  जमी वेंकट  ने बताया विगत 15 वर्षों से साई संगीत कला केंद्र पदुमनगर भिलाई 3 संस्था में शास्त्रीय संगीत की कलाओं जैसे भरतनाट्यम कथक तबला गिटार कीबोर्ड शास्त्रीय संगीत सुगम संगीत आदि की शिक्षा बच्चों को दिलाई जा रही है। इस वर्ष 80 वीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संस्था के बच्चों ने भरतनाट्यम कथक तबला एवं शास्त्रीय संगीत में अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी।

दशकों ने कार्यक्रम के आखरी पल तक बच्चों की प्रतिभा का आनंद लेकर सभी बच्चों का उत्साह वर्धन किया।

संस्था ने पिछले 10 वर्षों में सभी कलाओं की विशारद कोर्स में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किये विद्यार्थियों का सम्मान किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  हरिनाथ रेड्डी, माधुरी बघेल, नीतेश नायक, वंदना गोखले  का सम्मान संस्था द्वारा किया गया। कार्यक्रम में आए हुए सभी लोगों के लिए संस्था द्वारा साई बाबा का भोग प्रसाद वितरण किया गया।

पूरे कार्यक्रम के दौरान सभी बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से माहौल को देशभक्ति से परिपूर्ण किया।

Link : https://shricgnewscreator.com/charoda-resonates-with-patriotic-melodies-children-from-sai-sangeet-kala-kendra-deliver-spectacular-performances/

Share This Article