अटल के विचारों को आत्मसात कर राष्ट्रसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाना ही सच्ची श्रद्धांजलि

Editor
By Editor 3 Min Read

भाजपा भिलाई-3 मंडल ने पुण्यतिथि पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को किया नमन, अटल परिसर में प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

भिलाई-3, भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी भिलाई-3 मंडल की ओर से दक्षिण वसुंधरा नगर स्थित अटल परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के ऐसे युगपुरुष थे, जिन्होंने राष्ट्रहित, सुशासन, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनसेवा को राजनीति के केंद्र में स्थापित किया। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व देश के राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा।

वक्ताओं ने कहा कि अटल जी ने अपने राजनीतिक जीवन में विचारों और सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। उन्होंने लोकतंत्र की गरिमा को बनाए रखते हुए देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए अपना जीवन समर्पित किया। प्रधानमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल में लिए गए अनेक महत्वपूर्ण निर्णयों ने भारत को विकास की नई दिशा दी।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का ‘राष्ट्र प्रथम’ का विचार आज भी संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए मार्गदर्शक है। उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब उनके विचारों को आत्मसात कर राष्ट्र और समाज की सेवा के लिए निरंतर कार्य किया जाए।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रसेवा और जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अटल जी का जीवन कार्यकर्ताओं को सदैव समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर सेवा करने की प्रेरणा देता रहेगा।

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री एवं सिंधी अकादमी अध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा) सुषमा जेठानी, मंडल अध्यक्ष वरुण यादव, ओबीसी मोर्चा प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर, सांसद प्रतिनिधि विपिन चंद्राकर, विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू, दिलीप पटेल, श्यामसुंदर जायसवाल, समीर अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष रामखिलावन वर्मा, तेजसपाल, महेंद्र साहू, संदीप पाली, उदय भास्कर, निखिल जैन, जयेन्द्र यादव, सम्यक तिवारी, देवेंद्र महेश्वरी, गीता वर्मा, प्रेमलता चंद्राकर, तुलसी ध्रुव, कांती सिंह, पूजा शर्मा, पुष्पा विश्वकर्मा, रीना चंद्राकर, अभिषेक शर्मा सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने अटल  के राष्ट्र प्रथम, संगठन सर्वोपरि और जनसेवा के विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

‘अटल जी का विचार—राष्ट्र प्रथम, संगठन सर्वोपरि और जनसेवा हमारा संकल्प।’

Link : https://shricgnewscreator.com/carrying-forward-the-resolve-to-serve-the-nation-by-internalizing-atals-ideals-is-the-true-tribute/

Share This Article