सावन में गूंजेगा हर-हर महादेव, 23 अगस्त को निकलेगी 33 किलोमीटर की भव्य शिवनाथ कांवड़ यात्रा

Editor
By Editor 3 Min Read

दुर्ग, सावन के पवित्र माह में दुर्ग जिले में भक्ति, आस्था, सनातन एकता और सामाजिक समरसता का भव्य संगम देखने को मिलेगा। शिवनाथ कांवड़ यात्रा समिति के नेतृत्व में 23 अगस्त को 33 किलोमीटर लंबी शिवनाथ कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में हजारों की संख्या में शिवभक्त, युवा, महिलाएं, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न समाजों के लोग शामिल होंगे।

सुबह 7 बजे भगवा ध्वज दिखाकर होगा शुभारंभ

यात्रा का शुभारंभ 23 अगस्त को सुबह 7 बजे धर्मगुरुओं द्वारा भगवा ध्वज दिखाकर किया जाएगा। समिति के अनुसार यात्रा का उद्देश्य केवल धार्मिक आस्था को अभिव्यक्त करना नहीं, बल्कि सनातन एकता, सामाजिक समरसता, संस्कृति जागरण और नशा मुक्त समाज का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है।

Contents
दुर्ग, सावन के पवित्र माह में दुर्ग जिले में भक्ति, आस्था, सनातन एकता और सामाजिक समरसता का भव्य संगम देखने को मिलेगा। शिवनाथ कांवड़ यात्रा समिति के नेतृत्व में 23 अगस्त को 33 किलोमीटर लंबी शिवनाथ कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में हजारों की संख्या में शिवभक्त, युवा, महिलाएं, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न समाजों के लोग शामिल होंगे।सुबह 7 बजे भगवा ध्वज दिखाकर होगा शुभारंभ200 कार्यकर्ता संभालेंगे व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी55 स्थानों पर कांवड़ यात्रियों का होगा स्वागतमहाकाल पालकी और अघोरी दल रहेंगे आकर्षणशिवनाथ तट पर रुद्राभिषेक और भव्य आरतीअधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील

200 कार्यकर्ता संभालेंगे व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी

समिति के संरक्षक उपकार चंद्राकर ने बताया कि शिवनाथ कांवड़ यात्रा लगातार जनसहभागिता का बड़ा माध्यम बन रही है। इस वर्ष भी बड़ी संख्या में शिवभक्त स्वप्रेरणा से यात्रा से जुड़ रहे हैं। यात्रा की विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए करीब 200 कार्यकर्ता जिम्मेदारी संभालेंगे। प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों से अतिथियों और शिवभक्तों की सहभागिता भी रहेगी।

55 स्थानों पर कांवड़ यात्रियों का होगा स्वागत

यात्रा संयोजक विपिन चंद्राकर ने बताया कि करीब 33 किलोमीटर लंबे यात्रा मार्ग पर लगभग 55 स्थानों पर कांवड़ यात्रियों के स्वागत की व्यवस्था की गई है। विभिन्न समाजों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक समितियों की ओर से इन स्थानों पर श्रद्धालुओं का स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यात्रा के माध्यम से भाईचारे, सामाजिक एकता और अखंडता का संदेश भी दिया जाएगा।

महाकाल पालकी और अघोरी दल रहेंगे आकर्षण

यात्रा प्रमुख वरुण यादव ने बताया कि इस बार यात्रा में भगवान भोलेनाथ की महाकाल पालकी झांकी, अघोरी दल और भोलेनाथ परिवार की भव्य झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। इसके अलावा सुंदर और आकर्षक ढंग से कांवड़ सजाकर यात्रा में शामिल होने वाले कांवड़ यात्रियों को समिति की ओर से सम्मानित किया जाएगा।

शिवनाथ तट पर रुद्राभिषेक और भव्य आरती

यात्रा के अंतिम पड़ाव पर शिवनाथ नदी के पावन तट पर भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया जाएगा। इसके बाद भव्य शिवनाथ आरती होगी। श्रद्धालुओं के लिए विशेष आतिशबाजी और भव्य भक्ति संध्या का भी आयोजन किया जाएगा।

अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील

समिति ने जिले और प्रदेश के शिवभक्तों, सामाजिक संगठनों, युवाओं, महिलाओं और आम नागरिकों से यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। समिति का कहना है कि यह यात्रा आस्था के साथ सामाजिक समरसता, सनातन एकता, संस्कृति जागरण और नशा मुक्त समाज के संकल्प को मजबूती देने का माध्यम बनेगी।

Link : https://shricgnewscreator.com/chants-of-har-har-mahadev-will-echo-during-sawan-the-grand-33-kilometer-shivnath-kanwar-yatra-will-be-taken-out-on-august-23/

Share This Article