मदरसा एकता नगर में विकास कार्य की शुरुआत, मेधावी छात्रा फरहत परवीन को 10 हजार इनाम की घोषणा
भिलाई, अहिवारा क्षेत्र के विधायक एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डोमन लाल कोर्सेवाडा द्वारा सैय्यदी मदरसा, एकता नगर में 10 लाख रुपये की लागत से बनने वाले हॉल निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाज के पदाधिकारी, छात्र-छात्राएं एवं नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान विधायक कोर्सेवाडा ने शिक्षा को समाज के विकास का आधार बताते हुए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने सईदी ट्यूशन की छात्रा फरहत परवीन द्वारा सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर सराहना करते हुए उसे 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। इसके साथ ही सईदी ट्यूशन के दो अन्य मेधावी छात्रों को भी 10-10 हजार रुपये देने का ऐलान किया गया।

इस अवसर पर मुस्लिम कमेटी के सदस्यों द्वारा विधायक का गर्मजोशी से इस्तकबाल किया गया। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू, दिलीप पटेल, छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के पूर्व सदस्य हमीद अहमद शाह, चरोदा मंडल अध्यक्ष ए. गौरी शंकर, उपनेता प्रतिपक्ष चंद्रप्रकाश पाण्डेय, डॉ. पार्वती कुर्रे सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इसके अलावा मुस्लिम कमेटी के अध्यक्ष रुस्तम खान, रहमान अली, हसन अली, जिला मीडिया प्रभारी रामकुमार साहू, टी. रमना, अब्दुल सत्तार सहित मदरसा के शिक्षक, विद्यार्थी एवं मुस्लिम समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और क्षेत्र में शिक्षा व आधारभूत सुविधाओं के विकास को लेकर सकारात्मक संदेश गया।


