स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया लोगों ने, आज रक्तदान

Editor
By Editor 2 Min Read

भिलाई। पैगम्बर हजरत मोहम्मद सल्लु अलैहि वसल्लम के जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी के सिलसिले आयोजन शुरु हो चुके हैं। अंचल में मिलादुन्नबी का जुलूस 26 अगस्त बुधवार को निकलेगा। इसके पहले ईद मिलादुन्नबी से जुड़े सेवाकार्य जारी है। इसी कड़ी मे सैय्यदी सुन्नी जामा मस्जिद भिलाई-3 में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन  जामा मस्जिद परिसर में किया गया।

यहां सैकड़ों लोगों ने स्वास्थ्य जांच का लाभ लिया। सभी को नि:शुल्क परामर्श व जांच के साथ दवाइयां दी गई। यहां 80 लोगों की निशुल्क आंखों की जांच कर चश्मा नंबर, मोतियाबिंद प्रकरणों की जांच कर नि:शुल्क दवा देकर ऑपरेशन के मरीजों जल्दी ही नजदीकी जिला अस्पताल में जाकर उपचार की सलाह दी गई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई-3 और आयुष विभाग भिलाई-3 के टीम डॉ. नितिन कश्यप, डॉ. नमिता नंदे नेत्ररोग रायपुर, फार्मासिस्ट विनय निर्मलकर, स्वास्थ्य संयोजिका हेमलता निर्मलकर, जय सिंह कोठारी, मितानिन नूतन तिवारी, लतिका सरकार ने अपनी सेवाएं दी। वहीं सैय्यदी सुन्नी जामा मस्जिद भिलाई-3 के सदर मुहम्मद रूस्तम, सचिव मोहम्मद नसीम खान,  कोषाध्यक्ष रईस अहमद, नारायणा लैब भिलाई-3 के मोहम्मद इमरान, मोहम्मद तौहीद (इंचार्ज), स्वास्थ्य विभाग के बी ई टी ओ सैय्यद असलम, तौहीद खान,अजहर खान, अब्दुल हुसैन,मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद हाशमी और अब्दुल लतीफ़  सहित पदाधिकारी मौजूद थे। सुन्नी जामा मस्जिद भिलाई-3 की ओर से ईद मिलादुन्नबी के सिलसिले में निशुल्क रक्तदान शिविर का आयोजन 23 अगस्त की दोपहर में किया गया है। कमेटी ने लोगों से अपील है कि ज्यादा से ज्यादा रक्तदान कर आम जनता के लिए उपलब्ध कराने में सहयोग करें।

Link : https://shricgnewscreator.com/people-availed-the-benefits-of-the-health-camp-blood-donation-today/

Share This Article