खुर्सीपार में श्रद्धा और भक्ति के माहौल में संपन्न हुआ आयोजन, अभिषेक के बाद श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई
भिलाई, सावन माह के पावन अवसर पर अग्रवाल महिला समिति, खुर्सीपार द्वारा सामूहिक महा रुद्राभिषेक का भव्य आयोजन किया गया। श्रद्धा और भक्ति से ओतप्रोत इस धार्मिक आयोजन में 22 जोड़ों ने विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का दुग्धाभिषेक एवं रुद्राभिषेक किया। पूरा कार्यक्रम वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक वातावरण के बीच संपन्न हुआ।
पूजा-अर्चना तिवारी महाराज के सानिध्य में संपन्न हुई। श्रद्धालुओं ने दूध की धारा से भगवान शिव का अभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य एवं विश्व कल्याण की कामना की। आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम की संपूर्ण तैयारी एवं व्यवस्थाएं अग्रवाल महिला समिति द्वारा की गईं। आयोजन को सफल बनाने में समिति की अध्यक्ष संगीता नेमीचंद अग्रवाल, सचिव प्रेमा राजेंद्र गर्ग, कोषाध्यक्ष शारदा सिंघानिया, उषा अग्रवाल, प्रेमलता, बीना अग्रवाल, अंजू, प्रतिमा, दीप्ति, मनीषा, कविता, लक्ष्मी, कुसुम, सरला, शारदा, संगीता शशिकांत, हंसा, प्रेमलता गर्ग, अनीता सहित समिति की सभी सदस्याओं ने सक्रिय सहयोग दिया।

आयोजन में अग्रवाल सेवा समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य, समाज के गणमान्य नागरिक, महिलाएं तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। धार्मिक अनुष्ठान के समापन के बाद सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी की व्यवस्था भी की गई। समिति ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
Link : https://shricgnewscreator.com/agarwal-mahila-samiti-organized-a-mass-maha-rudrabhishek-during-the-month-of-sawan-22-couples-performed-the-ritualistic-bathing-of-lord-bholenath/








