इस्पात कर्मचारी को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी लिमिटेड सेक्टर-6 में माह जून के रिटायर कर्मियों को दी विदाई
भिलाई, भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मियों की पहली एवं प्रतिष्ठित सहकारी संस्था इस्पात कर्मचारी को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी लिमिटेड सेक्टर-6 ने अपने सेवानिवृत्त सदस्यों के सम्मान में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया। जिसमें माह जून अथवा उसके पूर्व भिलाई इस्पात संयंत्र की सेवा से निवृत्त हुए सदस्यों को ससम्मान विदाई दी गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सोसायटी के अध्यक्ष बृज बिहारी मिश्र ने सेवानिवृत्त सदस्यों का शॉल एवं श्रीफल से सम्मान कर सोसायटी में जमा उनकी निधियों का खातादेय चेक प्रदान किया। इस दौरान मिश्र ने कहा कि सभी वरिष्ठ सदस्यों का योगदान कभी भी भुलाया नहीं जा सकेगा,क्योंकि इन्हीं सदस्यों के योगदान से हमारी सोसाइटी ने लगातार बेहतर प्रदर्शन और बेहतर परिणाम दिए हैं।

इस दौरान रिटायर कर्मियों ने भी अपनी भावनाएं व्यक्त की।ज्यादातर कर्मी अपना सेवाकाल याद करते हुए भावुक हो गए। कर्मियों ने बताया कि बीएसपी के पूरे सेवाकाल में जब भी पारिवारिक जरूरतों के लिए आर्थिक जरूरतें पड़ीं तो सेक्टर-6 सोसाइटी ने हमेशा सहारा दिया। इस अवसर पर रेल एंड स्ट्रक्चरल मिल से आरके द्विवेदी, जनरल इस्टैब्लिशमेंट से जेसी कुरियन, एलडीसीपी से एलके साहू, ब्लास्ट फर्नेस से अब्दुल सलीम, सोमनलाल, सिंटर प्लांट-2 से ईश्वर राम जंघेल, छत्तरराम साहू, मेडिकल से यशवंत कुमार, राधेश्याम, भाऊराव ढोके, प्लेट मिल से टीपी सिंह, वाटर मैनेजमेंट से राजेश पटेल, स्टील स्ट्रक्चरल शॉप से टेकराम डड़सेना, टाउन सर्विसेज से सुब्रमणि, आरके मिश्रा, पीपी एंड सी से एसके पांडे, जीएडी से मोहन, फायर ब्रिगेड से एसके शर्मा, रणधीर सिंह, फोर्ज शॉप से सीएस रावटे, मैकेनिकल सर्विसेज से एमजी कुमार राव, माइंस हेडक्वार्टर से वाईके शर्मा, पावर सिस्टम से श्याममूर्ति, स्टोर्स से पीके भोयर, मटेरियल रिकवरी डिपार्टमेंट से के बाबूराव और प्लांट गेराज से प्रभाकर ने सेवानिवृत्ति पर अपना सेवाकाल याद किया।

इस अवसर पर संचालक मंडल के उपाध्यक्ष अमिताभ वर्मा तथा सदस्य हरिराम यादव, नीरजा शर्मा, जे.के.गहिने, विनोद वासनिक और पवन साहू सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।संचालन संस्था के प्रबंधक एम.मुरलीधर व आभार प्रदर्शन वरिष्ठ चंचल प्रसाद तिवारी ने व्यक्त किया।
Link : https://shricgnewscreator.com/bsp-employees-get-emotional-at-farewell-say-the-sector-6-society-always-provided-support/








