राष्ट्रीय एकता व अखंडता का लिया जाएगा संकल्प

Editor
By Editor 2 Min Read

भिलाई, हिंदू जागरण मंच, भिलाई-3 द्वारा अखंड भारत संकल्प पर्व के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम 13 अगस्त 2026, शुक्रवार को शाम 6 बजे सिरसा गेट स्थित राधा माधव मंदिर में होगा। आयोजन का उद्देश्य देश के विभाजन की वेदना को स्मरण करते हुए भारत की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रति जनजागरण करना है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हिंदू जागरण मंच के प्रांत संयोजक अवधेश दुबे उपस्थित रहेंगे। आयोजन में राष्ट्रभक्तों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया है। आयोजकों के अनुसार, अखंड भारत संकल्प पर्व के माध्यम से लोगों को भारत की साझा सांस्कृतिक विरासत और एकता के महत्व से अवगत कराया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान भारत के अखंड स्वरूप का स्मरण करते हुए एक संगठित, समृद्ध और अखंड राष्ट्र के निर्माण का संकल्प लिया जाएगा। आयोजकों ने कहा कि यह आयोजन केवल ऐतिहासिक स्मरण तक सीमित नहीं है, बल्कि युवा पीढ़ी में राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का प्रयास है। कार्यक्रम के लिए जिला सहसंयोजक अश्वनी पुरी गोस्वामी और नगर प्रमुख युवा आयाम जयेन्द्र यादव सहित हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। मंच ने नागरिकों से कार्यक्रम में गरिमापूर्ण उपस्थिति दर्ज कर राष्ट्रहित के इस संकल्प में सहभागी बनने की अपील की है।

Link : https://shricgnewscreator.com/a-pledge-for-national-unity-and-integrity-will-be-taken/

Share This Article