पहल वेलफेयर फाउंडेशन दुर्ग का भव्य गरबा महोत्सव 18 अक्टूबर को; पारंपरिक गरबा के साथ होगा अनोखा ‘मेस्करेड राउंड’
दुर्ग, पहल वेलफेयर फाउंडेशन दुर्ग द्वारा आगामी 18 अक्टूबर, रविवार को शाम 7:30 बजे से पुलगांव स्थित आनंद रिसॉर्ट में भव्य गरबा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष संस्था द्वारा आयोजित “रंगीसारी रास 4.0” का मुख्य आकर्षण पारंपरिक डांडिया के साथ-साथ आयोजित होने वाला विशेष “मेस्करेड राउंड” (Masquerade Round) होगा।
महोत्सव के मुख्य आकर्षण एवं नियम:
- पारंपरिक और आधुनिक फ्यूजन: कार्यक्रम में गरबा प्रेमी पारंपरिक परिधानों में गुजराती और लोक धुनों पर थिरकेंगे, जिसके साथ ही मुखौटा (मास्क) थीम का अनोखा संगम देखने को मिलेगा।
- मास्क लाना अनिवार्य: प्रतियोगिता के विशेष राउंड के लिए सभी प्रतिभागियों को घर से अपना आकर्षक मास्क साथ लाना होगा और इसे पहनकर गरबा नृत्य करना होगा।
- जजिंग के मापदंड: विजेताओं का चयन मास्क के सुंदर डिज़ाइन, उसे कैरी करने के अंदाज़ और मुखौटा पहनकर बेहतरीन नृत्य कौशल के आधार पर किया जाएगा।
- आकर्षक पुरस्कार: प्रतियोगिता में पारंपरिक गरबा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले भाग्यशाली विजेताओं के आकर्षक उपहारों के अतिरिक्त मेस्केरेड राउंड के विजेता को डायमंड रिंग (हीरे की अंगूठी), चांदी के सिक्के और कई अन्य रोमांचक उपहार प्रदान किए जाएंगे।
फाउंडेशन की ओर से सभी गरबा प्रेमियों को आमंत्रित किया गया है कि वे अपने सुंदर और कलात्मक मास्क के साथ इस भव्य उत्सव का हिस्सा बनें। साथ ही पास के मूल्य के रूप मे एकत्रित धनराशि से अधिक से अधिक निर्धन एवं डिसेबल्ड बच्चों की शिक्षा दीक्षा एवं पोषण की व्यवस्था की जा सके।
आयोजन विवरण: - तारीख और समय: रविवार, 18 अक्टूबर | शाम 7:30 बजे से
- स्थान: आनंद रिसॉर्ट, पुलगांव चौक (दुर्ग-भिलाई)
- आयोजक: पहल वेलफेयर फाउंडेशन दुर्ग। । Link: https://shricgnewscreator.com/a-garba-celebration-will-be-held-in-durg-on-october-18-rangisari-raas-4-0-will-feature-a-masquerade-round/













