किसानों के हित में कार्यों के लिए संत रामपाल महाराज को मिले सम्मान का लाइव प्रसारण
भिलाई, महिला महाविद्यालय ऑडिटोरियम सेक्टर 9, भिलाई में जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल महाराज के सान्निध्य में एक दिवसीय मासिक जिला स्तरीय सत्संग का आयोजन एल ई डी के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम में दुर्ग जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
सत्संग में संत रामपाल महाराज द्वारा बताए गए तत्वज्ञान व सतभक्ति मार्ग का संदेश वीडियो माध्यम से दिया गया। संत का ज्ञान समाज को नशामुक्त, दहेज मुक्त, भ्रष्टाचारमुक्त समाज बनाते हुए नैतिक मूल्यों पर आधारित जीवन जीने की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम में यह भी जानकारी दी गई कि संत रामपाल महाराज के मार्गदर्शन में देशभर में अन्नपूर्णा मुहिम, रक्तदान शिविर तथा जरूरतमंद परिवारों की सहायता जैसे सामाजिक कार्य निरंतर किए जा रहे हैं।
सत्संग के दौरान श्रद्धालुओं ने हरियाणा के 105 गांव एवं सरपंच एसोसिएशन रोहतक द्वारा संत रामपाल महाराज को दिए गए किसान गौरव सम्मान का लाइव प्रसारण भी देखा। यह सम्मान हाल ही में हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, गुजरात व उत्तराखंड में आई बाढ़ के दौरान किसानों को राहत पहुंचाने के लिए दिया गया। संत के मार्गदर्शन में खेतों से पानी निकालने हेतु अरबों रुपये की मोटर, पाइप व अन्य राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई, जिससे किसानों की फसल व नस्ल दोनों सुरक्षित कर दी।
इससे पहले भी संत रामपाल महाराज को मानवता रक्षक सम्मान, किसान रक्षक सम्मान, किसान रत्न तथा दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री भागीरथ चौधरी द्वारा भारत गौरव अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रोताओं के लिए चाय व बिस्किट की व्यवस्था की गई। श्रद्धालुओं ने संत रामपाल महाराज के तत्वज्ञान को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
यह जानकारी संत के अनुयायि खेमेंद्र साहू, रामनरेश महतो एवं अन्य शिष्यों ने दी।


