शराब की आदत से परेशान बहन ने सीलबट्टे से वार कर भाई की हत्या की

Editor
By Editor 1 Min Read

उतई के ग्राम गोड़पेण्ड्री में 40 वर्षीय धर्मेन्द्र पाल की हत्या का चंद घंटों में खुलासा, आरोपी बहन गिरफ्तार

भिलाई, दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र के ग्राम गोड़पेण्ड्री में शराब पीने की आदत से परेशान बहन ने अपने ही भाई की सीलबट्टा (लोढ़ा) से सिर पर वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने घटना का चंद घंटों में खुलासा करते हुए आरोपी बहन धन्नी धनकर (34 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, 14 नवंबर को धर्मेन्द्र पाल (40 वर्ष) का शव घर पर मिला था। उसके सिर और बाईं आंख के ऊपर गंभीर चोट के निशान थे। शुरुआत में मृतक की बहन ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा हमला किए जाने की बात कही थी। संदेह के आधार पर पुलिस ने धन्नी धनकर से पूछताछ की, जिसमें उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह भाई की शराब पीने की आदत से परेशान थी। इसी कारण उसने सीलबट्टे से उसके सिर पर वार किया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त सीलबट्टा जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले में धारा 103(1) बीएनएस के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Link : https://shricgnewscreator.com/distressed-by-her-brothers-alcohol-habit-a-sister-killed-him-by-striking-him-with-a-grinding-stone/

Share This Article