जप्त मोटरसाइकिल छुड़ाने आबकारी कार्यालय पहुंचे थे आरोपी, मोबाइल और फर्जी दस्तावेज जप्त
भिलाई, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से कलेक्टर दुर्ग के नाम से फर्जी शासकीय आदेश तैयार कर जप्त मोटरसाइकिल छुड़ाने पहुंचे दो आरोपियों को भिलाई भट्ठी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, जय कुमार आडिल उर्फ पप्पू (32) और युगल किशोर शर्मा उर्फ राजा (40) वर्ष 2025 के आबकारी प्रकरण में जप्त मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 07 B 15687) छुड़ाने के लिए 14 नवंबर को आबकारी नियंत्रण कक्ष, सेक्टर-1 भिलाई पहुंचे थे। दोनों ने कलेक्टर के नाम से तैयार आदेश प्रस्तुत किया। सत्यापन में दस्तावेज फर्जी पाए जाने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पूछताछ में आरोपियों ने AI की मदद से फर्जी आदेश तैयार करना स्वीकार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से मोबाइल फोन और फर्जी आदेश की प्रति जप्त की है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
Link : https://shricgnewscreator.com/fake-collectors-order-created-using-ai-two-accused-arrested/








