वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत उमदा चौक पर जनचौपाल, कांग्रेस नेताओं ने मताधिकार की सुरक्षा पर की चर्चा

Editor
By Editor 3 Min Read

मंडल कांग्रेस कमेटी हथखोज के आयोजन में स्थानीय नागरिकों से किया संवाद, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग भी उठाई

भिलाई, लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के संकल्प के साथ मंडल कांग्रेस कमेटी हथखोज के तत्वावधान में उमदा चौक पर मंडलस्तरीय जनचौपाल एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और स्थानीय नागरिकों ने निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता, मताधिकार की सुरक्षा तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं की विश्वसनीयता से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।

कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर, भिलाई-चरोदा महापौर निर्मल कोसरे, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश संयुक्त सचिव सुजीत बघेल, जिला महामंत्री एवं जामगांव आर के प्रभारी राम सूर्यवंशी तथा प्रदेश प्रभारी महामंत्री असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस और मंडल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इसके अलावा हथखोज कांग्रेस कमेटी के अशोक देशलहरा, मंडल अध्यक्ष चरोदा विनोद, ब्लॉक अध्यक्ष श्रीकांत वर्मा, पार्षद आशीष वर्मा, पार्षद विनोद निषाद, वरिष्ठ पार्षद संतोष तिवारी और पार्षद भारती राम सूर्यवंशी सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जनचौपाल में कांग्रेस नेताओं ने निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता और मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा को लेकर पार्टी का पक्ष रखा। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी उठाई गई। साथ ही भाजपा और निर्वाचन आयोग के बीच कथित सांठगांठ को लेकर उठ रहे सवालों पर चर्चा करते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था में निष्पक्ष चुनाव की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक मतदाता का वोट सुरक्षित रहना और निर्वाचन प्रक्रिया पर जनता का विश्वास कायम रहना जरूरी है। अभियान के माध्यम से आम नागरिकों को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक करने तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में राम सूर्यवंशी ने कहा कि वोट बचाना केवल किसी राजनीतिक दल का मुद्दा नहीं, बल्कि देश के लोकतंत्र और संविधान की रक्षा से जुड़ा विषय है। हर मतदाता के वोट का सम्मान होना चाहिए और लोकतंत्र में जनता की आवाज को मजबूती मिलनी चाहिए।

Link : https://shricgnewscreator.com/save-the-vote-save-the-nation-campaign-public-meeting-held-at-umda-chowk-congress-leaders-discuss-the-protection-of-voting-rights/

Share This Article