दुर्ग पुलिस ने तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार

Editor
By Editor 1 Min Read

लेवी, गिरफ्तारी और स्थायी वारंट के आरोपी पकड़े गए, न्यायालय में किया पेश

दुर्ग, न्यायालय से जारी वारंटों की तामीली के लिए चौकी स्मृति नगर, थाना सुपेला पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर तीन फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर सूचना एवं तकनीकी सहायता से आरोपियों के संभावित ठिकानों का पता लगाकर दबिश दी और उन्हें पकड़ने में सफलता हासिल की।

गिरफ्तार आरोपियों में चेतन जंगेल (45 वर्ष), निवासी आर्य नगर कोहका, लेवी वारंट के मामले में शामिल है। वहीं विजय भास्कर (43 वर्ष), निवासी विद्याविहार, नेहरू नगर पश्चिम को धारा 415, 430 बीएनएस के गिरफ्तारी वारंट में तथा गौतम ठाकुर (21 वर्ष), निवासी सनातन नगर कोहका को धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट एवं 457 भादवि के स्थायी वारंट में गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने तीनों वारंटियों को विधिवत गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालयों के समक्ष प्रस्तुत किया। इस कार्रवाई में चौकी स्मृति नगर, थाना सुपेला के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से न्यायालयीन प्रक्रिया का पालन करने और वारंट तामीली में पुलिस का सहयोग करने की अपील की है।

Link : https://shricgnewscreator.com/durg-police-arrested-three-individuals-with-outstanding-warrants/

Share This Article