सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य व रक्तदान शिविर, 8 लोगों ने किया रक्तदान

Editor
By Editor 3 Min Read

स्वास्थ्य जांच के साथ 16 लोगों ने नेत्रदान का संकल्प लिया, 12 महिलाओं की हुई जांच और 66 हितग्राहियों का निशुल्क एक्स-रे

भिलाई, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई-3 चरोदा के अंतर्गत सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. भुवनेश्वर कुमार कठौतिया और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक अधिकारी डॉ. शिखर अग्रवाल के संयुक्त मार्गदर्शन में किया गया। शिविर में लोगों को रक्तदान और नेत्रदान के महत्व की जानकारी देने के साथ विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।

बीईटीओ सैय्यद असलम ने बताया कि शिविर के दौरान लोगों को रक्तदान के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। चिकित्सक डॉ. शिखर अग्रवाल ने स्वयं रक्तदान कर लोगों को इसके लिए प्रेरित किया। शिविर में कुल आठ लोगों ने रक्तदान किया। वहीं 16 लोगों ने नेत्रदान के लिए संकल्प पत्र भरा।

महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत शिविर में 12 महिलाओं के रक्त की जांच की गई। इसके अलावा प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र योजना के तहत 15 हितग्राहियों को जेनेरिक दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 66 हितग्राहियों का एचडीएल एक्स-रे के माध्यम से निशुल्क एक्स-रे कराया गया।

ब्लड बैंक टीम ने की स्वास्थ्य जांच

वीडियो

जिला अस्पताल की ब्लड बैंक टीम ने भी शिविर में अपनी सेवाएं दीं। वरिष्ठ पैथोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. चुरेंद्र और उनकी टीम ने रक्तदान करने वाले लोगों की एचबी, ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल की जांच की। टीम ने रक्तदान से होने वाले लाभों की जानकारी देते हुए लोगों को नियमित रूप से रक्तदान के लिए प्रेरित किया।

नेत्रदान से किसी के जीवन में लौट सकती है रोशनी

बीईटीओ सैय्यद असलम ने नेत्रदान के महत्व की जानकारी देते हुए बताया कि मृत्यु के बाद निर्धारित समय सीमा के भीतर विशेषज्ञ टीम द्वारा नेत्र निकालकर नेत्र बैंक में सुरक्षित रखे जाते हैं। जरूरतमंद लोगों में प्रत्यारोपण के माध्यम से उनकी आंखों की रोशनी लौटाने में इसका उपयोग किया जाता है। उन्होंने लोगों से नेत्रदान के लिए संकल्प लेने की अपील की।

खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. भुवनेश्वर कुमार कठौतिया ने भी लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। आरएचओ सिरसा कला देवेंद्र राजपूत ने तीन लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित कर उनका रक्तदान कराया।

शिविर में एलएचवी आर. विश्वास, लैब टेक्नीशियन रोशन सिंह, आईडी चंद्राकर, निवेश प्रधान, नारायण साहू, डुमेश्वर यादव, तुषाल भार्गव, डॉ. अर्चना पांडेय, डॉ. चुरेंद्र, फार्मासिस्ट  स्मिता बागड़े, तृप्ति चंद्राकर, पी. स्वामी, उषा वर्मा, शांता चक्रवर्ती, संजय सेन, लीलावती बंजारे सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Link : https://shricgnewscreator.com/health-and-blood-donation-camps-held-as-part-of-the-seva-sankalp-abhiyan-8-people-donated-blood/

Share This Article