भिलाई, चरौदा, नमो सेवा संकल्प के अंतर्गत विद्यालय परिसर में आज विद्यार्थियों द्वारा सामाजिक जागरूकता पर आधारित नुक्कड़ नाटक का प्रभावशाली मंचन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज में सेवा, जागरूकता तथा सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गौरीशंकर, मंडल अध्यक्ष चरोदा, महामंत्री द्वय पूर्णिमा ठाकुर एवं राजेश मौर्य, तरुण परगनिया, एनजीओ प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, प्रमिला टांडी, उपाध्यक्ष, वेद प्रकाश पाण्डेय, मंत्री, अंकिता बेनर्जी, पूनम श्रीवास्तव, रेखा साहू एवं लेखराम यादव सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अपने उद्बोधन में मंडल अध्यक्ष ए. गौरीशंकर ने विद्यार्थियों को माता-पिता एवं गुरुजनों का सदैव सम्मान करने और संस्कारों को जीवन का आधार बनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि किसी विद्यालय से कितने विद्यार्थी आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर, इंजीनियर या बड़े अधिकारी बने, यह महत्वपूर्ण जरूर है, लेकिन उससे भी अधिक महत्वपूर्ण यह है कि वहां से निकलने वाले विद्यार्थी कितने अच्छे इंसान बने। उन्होंने अपने माता-पिता और गुरुजनों का कितना सम्मान किया, समाज के प्रति कितनी जिम्मेदारी निभाई और देश के प्रति कितना समर्पण दिखाया वास्तविक सफलता का मूल्यांकन इससे होना चाहिए।

उन्होंने विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों से जुड़ने की प्रेरणा देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
ज्योति स्कूल चरोदा की सीबीएसई प्राचार्या सिस्टर जीनी मैरी एवं सीजीबीएसई प्राचार्या अंजना मैरी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। अतिथियों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में सामाजिक चेतना, आत्मविश्वास और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षकगण अंजली कोराम, करण सिंह, अमित मिश्रा, संतोष दास, राकेश ओझा, मेघेश सोनी, नोरिन डनवेल, प्रमिता मिश्रा, ए. सरिता रानी, ज्योति थापा, भावना अरोड़ा, सुषमा अजमेरिया एवं बंदना चक्रवर्ती का विशेष योगदान रहा। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक ने उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया।
विद्यालय प्रबंधन ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Link : https://shricgnewscreator.com/street-play-organized-at-the-school-under-the-namo-seva-sankalp-initiative/













