मैराथन से लेकर रंगोली, कोलाज और नायक-नायिका प्रतियोगिता में बच्चों व महिलाओं ने दिखाया उत्साह
भिलाई, खुर्सीपार, अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में अग्रवाल सेवा समिति, अग्रवाल महिला समिति एवं युवा मंच की ओर से 4 से 11 अक्टूबर तक विभिन्न प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। नया खुर्सीपार स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित कार्यक्रमों में समाज के बच्चों, युवाओं और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
आयोजन की शुरुआत 4 अक्टूबर की सुबह मैराथन दौड़ से हुई। इसमें समाज के लोगों ने उत्साह के साथ सहभागिता की। इसके बाद शाम 3 बजे से ड्राइंग, कोलाज मेकिंग, रंगोली, नायक-नायिका, चित्र बनाओ सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं और खेल आयोजित किए गए। प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने रचनात्मकता और हुनर का शानदार प्रदर्शन किया।
नर्सरी-केजी-1 वर्ग में वरदान गर्ग, वैभव अग्रवाल और निर्वाण अग्रवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। केजी-2 एवं कक्षा-1 वर्ग में युग अंकुर श्यामपुरिया, अदिति गोयल और वेद आयुष अग्रवाल प्रथम रहे। कोलाज मेकिंग में अमायरा राकेश अग्रवाल, भावी अतुल गर्ग और नायरा सुमित अग्रवाल ने प्रथम स्थान हासिल किया।
चॉकलेट माला प्रतियोगिता में आरोही अग्रवाल प्रथम रहीं। नायक-नायिका प्रतियोगिता में नेहा-कविता, श्वेता-सृष्टि और सपना-जागृति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 5 से 15 वर्ष आयु वर्ग की नायक-नायिका प्रतियोगिता में अन्विका-अथर्व प्रथम रहे, जबकि पार्थ ने भी प्रथम स्थान प्राप्त किया।
फूलों की रंगोली प्रतियोगिता में शिखा गर्ग, अंशिका और श्रुति अग्रवाल प्रथम रहीं। मंत्र लेखन प्रतियोगिता में समर मनीष अग्रवाल, पहल विनय अग्रवाल और तनुष भगवानदास अग्रवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
आयोजकों ने बताया कि 11 अक्टूबर तक विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन जारी रहेगा। आयोजन का उद्देश्य बच्चों और युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर देने के साथ उन्हें सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ना है।
कार्यक्रम के आयोजन में अग्रवाल सेवा समिति की अध्यक्ष संगीता नेमीचंद अग्रवाल, अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, सचिव रतन लाल, सचिव प्रेमा गर्ग, युवा मंच से निकिल अग्रवाल तथा सांस्कृतिक सचिव पवन सहित समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Link : https://shricgnewscreator.com/a-vibrant-display-of-talent-was-witnessed-on-agrasen-jayanti/













