रायपुर, 29 सितम्बर 2026, रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास व संरक्षा संबंधी कार्यों को शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है | इसी संदर्भ में अधोसंरचना विकास व संरक्षित सड़क यातायात हेतु दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में दिनांक 24 नवम्बर 2026 से 15 जनवरी 2027 के मध्य प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को मेगा ब्लॉक लेकर सीनी-राजखरसावां सेक्शन के अप व डाउन लाइन में ट्रेक नवीनीकरण का कार्य टीआरटी मशीन के माध्यम से किया जायेगा । इस कार्य के फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य से संबन्धित कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा।
जिसका विवरण इस प्रकार हैः –
रद्द होने वाली गाडियाँ :-
👉 माह नवम्बर 2026 में दिनांक 24 व 27 को, माह दिसम्बर 2026 में 01, 04, 08, 11, 15, 18, 22, 25 व 29 को तथा माह जनवरी 2027 में 01, 05, 08, 12 व 15 को टाटानगर एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18109 / 18110 टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
👉 माह नवम्बर 2026 में दिनांक 23 व 30 को, माह दिसम्बर 2026 में 07, 14, 21, 28 को तथा माह जनवरी 2027 में 04 व 11 को नांदेड़ से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12767 नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
👉 माह नवम्बर 2026 में दिनांक 25 को, माह दिसम्बर 2026 में 02, 09, 16, 23, 30 को तथा माह जनवरी 2027 में 06 व 13 को सांतरागाछी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12768 सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
👉 माह नवम्बर 2026 में दिनांक 21 व 28 को, माह दिसम्बर 2026 में 05, 12, 19, 26 को तथा माह जनवरी 2027 में 02 व 09 को सांतरागाछी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 20822 सांतरागाछी-पुणे हमसफर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
👉 माह नवम्बर 2026 में दिनांक 23 व 30 को, माह दिसम्बर 2026 में 07, 14, 21, 28 को तथा माह जनवरी 2027 में 04 व 11 को पुणे से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 20821 पुणे- सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाडियां :-
👉 माह नवम्बर 2026 में दिनांक 23 व 30 को, माह दिसम्बर 2026 में 07, 14, 21, 28 को तथा माह जनवरी 2027 में 04 व 11 को योग नगरी ऋषिकेश से चलने वाली गाड़ी संख्या 18478 योग नगरी ऋषिकेश-पुरी कलिंग उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग ईब-झारसुगुड़ा रोड-संबलपुर सिटी-कटक मार्ग होकर पुरी जायेगी।
👉 माह नवम्बर 2026 में दिनांक 26 को, माह दिसम्बर 2026 में 03, 10, 17, 24 व 31 को तथा माह जनवरी 2027 में 07 व 14 को आरा से चलने वाली गाड़ी संख्या 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कांद्रा-सीनी (टाटानगर-गामहारीया छोड़कर) मार्ग होकर दुर्ग आयेगी।
Link : https://shricgnewscreator.com/train-operations-will-be-affected-in-the-chakradharpur-division-of-south-eastern-railway-due-to-a-mega-block/













