वडनगर से वाराणसी तक जनसेवा, जल संरक्षण और राष्ट्र निर्माण का संदेश लेकर निकले युवाओं का पश्चिम मंडल ने किया आत्मीय अभिनंदन
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा, सुशासन एवं राष्ट्र निर्माण के 25 वर्षों के गौरवशाली संकल्प के अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित “जल जन सेवा संकल्प बाइक यात्रा” के गुजरात स्थित वडनगर से वाराणसी तक के प्रेरणादायी सफर के दौरान आज भिलाई आगमन पर युवा साथियों का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

भाजपा पश्चिम मंडल, जिला भिलाई के ज्येष्ठ-श्रेष्ठ पदाधिकारियों एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने सेक्टर-9 हॉस्पिटल चौक में यात्रा का आत्मीय स्वागत किया तथा 32 बंगला से चरोदा तक की यात्रा का उत्साहवर्धन किया। स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं एवं युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा पूरे क्षेत्र में राष्ट्रसेवा और जनसेवा के संकल्प का वातावरण बना रहा।
यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ से मिली जनसेवा की प्रेरणा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, जनभागीदारी एवं राष्ट्र निर्माण का संदेश देती यह सेवा यात्रा समाज में सकारात्मक जागरूकता का संचार कर रही है तथा युवाओं को राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित कर रही है।

इस अवसर पर युवा साथियों के उत्साह, समर्पण एवं राष्ट्रसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को देखकर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की। सेवा, समर्पण और राष्ट्र प्रथम की भावना से प्रेरित यह अभियान जनसेवा के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय, वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, छत्तीसगढ़ युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, भाजपा जिला भिलाई अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनीष पाण्डेय, प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल योगराज टिकारिया, भाजपा पश्चिम मंडल अध्यक्ष गोल्डी सोनी सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, जनभागीदारी एवं जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने तथा विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। यह यात्रा सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का एक प्रेरणादायी एवं सराहनीय प्रयास सिद्ध हो रही है।
Link : https://shricgnewscreator.com/inspired-by-mann-ki-baat-to-serve-the-public-jal-jan-seva-sankalp-bike-yatra-receives-a-grand-welcome-in-bhilai/













