अनुसूचित जनजाति मोर्चा की संयुक्त बैठक में संगठन सशक्तिकरण एवं बूथ स्तर तक विस्तार पर हुआ मंथन

Editor
By Editor 3 Min Read

भिलाई, 19 सितंबर 2026, अनुसूचित जनजाति मोर्चा भिलाई एवं जिला दुर्ग की संयुक्त बैठक शनिवार  भिलाई जिला भाजपा कार्यालय, प्रियदर्शनी नगर, सुपेला में आयोजित की गई। बैठक में मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का परिचय, संगठन के सशक्तिकरण, बूथ स्तर तक संगठन संरचना को मजबूत करने, सेवा संकल्प अभियान-2026 सहित विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता की जय के जयघोष के साथ हुआ। उपस्थित अतिथियों एवं पदाधिकारियों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया।

बैठक में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष  सत्यनारायण सिंह एवं प्रदेश प्रभारी श्री अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे और कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मार्गदर्शन प्रदान किया। साथ ही भाजपा जिला भिलाई के अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन एवं भाजपा जिला दुर्ग के अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक का भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे सुशासन एवं गरीब कल्याण से जुड़ी योजनाओं तथा उनके विस्तार पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह गौरव की बात है कि छत्तीसगढ़ शासन में आदिवासी समाज से मुख्यमंत्री हैं और भाजपा में ही यह संभव हुआ है।

प्रदेश प्रभारी श्री अग्रवाल ने जिला एवं मंडल पदाधिकारियों को संगठन को मजबूत करने के लिए किए जाने वाले कार्यों के संबंध में मार्गदर्शन दिया। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन की सक्रियता बढ़ाने तथा कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर विशेष जोर दिया।

भाजपा जिला भिलाई अध्यक्ष  पुरुषोत्तम देवांगन ने अनुसूचित जनजाति मोर्चा एवं मंडल स्तर की कार्यकारिणियों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले के सभी मंडलों में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

इसी क्रम में भाजपा जिला दुर्ग अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने जिले के सभी मंडलों में कार्यकारिणी गठन एवं संगठनात्मक दृष्टि से योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जनजाति मोर्चा भाजपा के सभी मोर्चों का महत्वपूर्ण अंग है तथा संगठन की मजबूती में मोर्चे की महत्वपूर्ण भूमिका है।

कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों का आदिवासी गमछा, मोमेंटो एवं शॉल भेंटकर सम्मान किया गया। बैठक में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला एवं मंडल पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अंत में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई।

Link : https://shricgnewscreator.com/deliberations-on-organizational-strengthening-and-expansion-down-to-the-booth-level-took-place-during-the-joint-meeting-of-the-scheduled-tribes-morcha/

Share This Article