विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर रक्तदान, शुगर जांच शिविर में उमड़ी भागीदारी

Editor
By Editor 1 Min Read

भिलाई, विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथेरेपिस्ट्स, दुर्ग-भिलाई शाखा ने रविवार को फिजियोथेरेपी मंथ सेलिब्रेशन के तहत रक्तदान एवं नि:शुल्क ब्लड शुगर जांच शिविर आयोजित किया। शिविर में डॉक्टरों, मरीजों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वास्थ्य जागरूकता के साथ सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। इस दौरान लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया, वहीं बड़ी संख्या में लोगों ने नि:शुल्क ब्लड शुगर जांच का लाभ उठाया।

आयोजकों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता में सहयोग करने के साथ लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक करना था। आयोजन के माध्यम से एसोसिएशन ने सामुदायिक स्वास्थ्य और सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष डॉ. आनंद शर्मा, डॉ. अवुला प्रसाद, डॉ. अविनाश, डॉ. सौरभ शर्मा, डॉ. दीपक, डॉ. मुक्तानंद, डॉ. ओंकार, डॉ. नेहा, हरेंद्र, डॉ. सुप्रिया, डॉ. विंध्याचल और डॉ. श्वेता सहित एसोसिएशन के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Link : https://shricgnewscreator.com/huge-turnout-at-blood-donation-and-blood-sugar-screening-camp-on-world-physiotherapy-day/

Share This Article