कुगदा गेट रोड अंडर ब्रिज (आरयूबी) के एप्रोच हिस्से में कवर्ड शेड निर्माण के कारण भारी वाहनों का प्रवेश निषेध

Editor
By Editor 1 Min Read

भारी वाहनों को समपार फाटक क्रमांक 429 परसदा गेट/कैवल्यधाम) से आवागमन करेंगे

रायपुर, 01 सितंबर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर मंडल के कुम्हारी-ए केबिन एवं सी-केबिन स्टेशनों के मध्य हावड़ा-मुंबई मुख्य रेलमार्ग पर कुगदा गेट किमी 842 पर स्थित रोड अंडर ब्रिज (आरयूबी) के एप्रोच हिस्से में कवर्ड शेड निर्माण कार्य किया जाना है।

निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा एवं कार्य की सुचारू प्रगति सुनिश्चित करने के लिए 02 सितंबर  से 10 सितंबर 2026 तक भारी वाहनों का आवागमन अस्थायी रूप से परिवर्तित किया जाएगा।

इस अवधि में भारी वाहनों को समपार फाटक क्रमांक 429, किमी 840/1-3 (परसदा गेट/कैवल्यधाम) के माध्यम से संचालित किया जाएगा। वर्तमान आरयूबी एप्रोच मार्ग की सड़क चौड़ाई एवं निर्माण स्थल की परिस्थितियों को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है। कुगदा गेट से परसदा गेट की दूरी लगभग 2 किलोमीटर है।

समपार फाटक क्रमांक 430, किमी 842/8-10 कुगदा गेट काआवश्यकतानुसार अन्य वाहनों के आवागमन के लिए अस्थायी रूप से उपयोग किया जा सकेगा। यह अस्थायी यातायात व्यवस्था कवर्ड शेड निर्माण कार्य पूर्ण होने तक प्रभावी रहेगी।

Link : https://shricgnewscreator.com/entry-of-heavy-vehicles-prohibited-due-to-the-construction-of-a-covered-shed-on-the-approach-section-of-the-kugda-gate-road-under-bridge-rub/

Share This Article