पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रहे मिश्रा ने 56 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, 27 अगस्त को रामनगर मुक्तिधाम में होगा अंतिम संस्कार
भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भिलाई शहर की राजनीति में अपनी अलग पहचान और बड़ा कद रखने वाले, वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज देहांत हो गया वे 56 साल के थे, निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं स्तब्ध करने वाला है। उनका अंतिम संस्कार 27 अगस्त को रामनगर मुक्तिधाम में किया जाएगा।
उनका निधन भिलाई के राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन के लिए एक अपूरणीय क्षति है। सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान, सरल व्यवहार और व्यक्तित्व को सदैव स्मरण किया जाएगा।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों, शुभचिंतकों और समर्थकों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें।
Link : https://shricgnewscreator.com/wave-of-grief-in-bhilai-politics-senior-politician-vashishtha-narayan-mishra-passes-away/













