मा. तुलजा भवानी महिला मंडल का आयोजन, महिलाओं ने प्रतिभा, आत्मविश्वास और आकर्षक प्रस्तुति से जीता दर्शकों का दिल
भिलाई, मा. तुलजा भवानी महिला मंडल, भिलाई द्वारा 15 अगस्त को सावन सखी कार्यक्रम का आयोजन उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम ‘फूलों की रानी’ रखी गई थी। कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास, आकर्षक वेशभूषा तथा शानदार प्रस्तुति से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने कैटवॉक और विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में सुलभ देशमुख और अनिता भापकर शामिल रहीं। निर्णायकों ने प्रतिभागियों की प्रस्तुति, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व के विभिन्न पहलुओं का मूल्यांकन किया।
अपाला दानी बनीं सावन क्वीन
‘फूलों की रानी’ प्रतियोगिता में अपाला दानी ने सावन क्वीन का खिताब अपने नाम किया। वहीं सुमेधा शिंदे रनर-अप रहीं। अलीशा बाबर को बेस्ट कैटवॉक, अनिता जाधव को बेस्ट कॉन्फिडेंस और जयश्री गायकवाड़ को बेस्ट स्माइल का पुरस्कार दिया गया।
सांत्वना पुरस्कार डॉ. उज्ज्वला भोसले, डॉ. कीर्ति जाचक और निधि पसीने को प्रदान किया गया। दर्शकों की पसंद के आधार पर ममता हाके को ऑडियंस क्वीन चुना गया।
गेम प्रतियोगिता में साक्षी भोसले प्रथम
कार्यक्रम के दौरान आयोजित गेम प्रतियोगिता में भी महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसमें साक्षी भोसले ने प्रथम तथा किरण चौहान ने द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया।
महिला मंडल की कार्यकारिणी ने संभाली जिम्मेदारी

कार्यक्रम के सफल आयोजन में मा. तुलजा भवानी महिला मंडल की कार्यकारिणी एवं सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मंडल की अध्यक्षा अर्चना दानी, उपाध्यक्ष सुवर्णा जाधव एवं कविता म्हस्के, सचिव सारिका खांजोडे, सह-सचिव माधुरी देशमुख, कोषाध्यक्ष स्वाति शिंदे तथा सांस्कृतिक सचिव अपर्णा मडके हैं।
कार्यकारिणी सदस्यों में सुनीता पांथरे, संगीता भोसले, संध्या भोंसले, कविता देवरे, अंजली जगताप, शैला पवार और जयश्री रन्नवरे शामिल हैं। मंडल की संरक्षक सदस्य अंजना जाधव एवं उज्वाला पवार हैं।
कार्यक्रम के समापन पर मा. तुलजा भवानी महिला मंडल की ओर से सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को बधाई दी गई। महिलाओं के उत्साह, सहयोग और सहभागिता से सावन सखी ‘फूलों की रानी’ कार्यक्रम यादगार और सफल रहा।








