भिलाई 3, भारतीय स्वतंत्रता का 80 वॉं दिवस दक्षिण वसुंधरा नगर भिलाई 03 में समारोह पूर्वक संपन्न हुआ। प्रारंभ में मुख्य अतिथि एवं वरिष्ठ नागरिक के. के. दुबे, दौलत चंद्राकर, हेमीन वर्मा, आर. प्रसाद राव ने महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू एवं छत्तीसगढ़ महतारी एवं भारत माता के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर धूप-दीप प्रज्वलित किया।
मुख्य अतिथि के. के. दुबे द्वारा ध्वजारोहण के बाद सभी ने राष्ट्रध्वज को सलामी देकर समवेत स्वर में राष्ट्रगान किया। अतिथियों का पुष्प बैचलगाकर स्वागत करने सहित सभी उपस्थित जनों का अबीर लगाकर स्वागत किया गया। अतिथि उद्बोधन क्रम में के. के. दुबे ने राष्ट्र के अमर शहीदों की शहादत को स्मरण कर उनके एवं उनके परिजनों के प्रति सदैव संवेदनशील रहने और देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले वीर जवानों की सजकता को भी स्मरण किया। इस मौके पर भरथरी गायिका कुमारी वंदना वर्मा ने अपने बचपन में आकाशवाणी में गाए गीत ‘उठो हिंद के वीर सपूतों मां ने तुम्हें पुकारा है, तुम सब मां के लाल बहादुर हिंदुस्तान तुम्हारा है’ का गायन किया।
अपने उद्बोधन कड़ी में साधना वर्मा, सुमन गर्ग, अनिश चंद्राकर ने भारतीय स्वतंत्रता के अमर शहीदों को नमन करते हुए देशभक्ति की भावना को अपने मन में सदैव जागृत रखने की अपील उपस्थित जनों से की। कार्यक्रम के संयोजक व लोक संस्कृति कर्मी राम कुमार वर्मा ने उपस्थित को जन सहयोग से सामुदायिक भवन को संसाधन युक्त बनाने की अपील की जिसका समर्थन सभी लोगों ने उत्साहपूर्वक किया और नगद राशि देकर तत्काल कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए हाथ बढ़ाएं।
समारोह का संचालन वंदना वर्मा व सान्या चंद्राकर और वरिष्ठ नागरिक दौलत चंद्राकर ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर एस. अनुषा राव, मेनका चंद्राकर, राज अग्रवाल, सुमन गर्ग, हेम प्रभा वर्मा, विनीता वेदवंशी, किरण वर्मा, हेमीन वर्मा, साधना वर्मा, स्वाति चंद्राकर, पार्वती यादव, नीलू वर्मा, के.पी. बंछोर, अभिषेक वर्मा, संतोष सोनी, ऐश्वर्य वर्मा, गौरव पटेल, नैतिक चंद्राकर, अभिषेक चंद्राकर, सुलोचना चंद्राकर, सुनील चंद्राकर, वीणा वर्मा, तनु वर्मा,जसप्रित सिंह आदि उपस्थित रहे।
Link : https://shricgnewscreator.com/independence-day-celebration-in-south-vasundhara-nagar-filled-with-enthusiasm-and-patriotism/








